अपनी शादी में दिखना चाहती हैं ट्रेंडी और हटकर, तो ये एक्सेसरीज कर सकती हैं आपकी इच्छा पूरी

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को लेकर सबसे बहुत सारे अरमान होते हैं। लेकिन ट्रेंडी और ट्रडिशनल के बीच अक्सर लोग फंसकर रह जाते हैं। आप भी चाहती हैं कि शादी के दिन आपका लुक ट्रेंडी के साथ ही पारंपरिक भी लगे, तो यहां जो टिप्स दिए जा रहें जो इसमें आपकी मदद करेंगे।

अपडेटेड Nov 13, 2025 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
कुछ ऐसे एक्सेसरीज हैं जो आमतौर से ब्राइडल लुक का हिस्सा होती हैं।

शादी के दिन हर दुल्हन खास दिखना चाहती है। लेकिन अक्सर दुल्हनें ट्रेडिशनल और ट्रडिशनल के बीच फंसकर रह जाती हैं। इस खास दिन को खास बनाने की तैयारी भी काफी पहले से शुरू कर देती हैं। मेहंदी, मेकअप, हेयर, शादी का जोड़ा सब चीजों पर काफी जोर दिया जाता है। कहीं मैचिंग होती है, तो कहीं कंट्रास्ट देखा जाता है। इस बीच, कहीं न कहीं हर दुल्हन की ख्वाहिश ट्रेंड और हटकर दिखने की होती है। इसके लिए आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, तो आपके ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी बना देंगे। इनके लिए आपको अलग से कोई खास खरीदारी की भी जरूरत नहीं है। ये हैं कुछ ऐसे एक्सेसरीज, जो आमतौर से ब्राइडल लुक का हिस्सा होती हैं। आइए इनके बारे में और जानें

कस्टमाइज्ड कलीरे : दुल्हन के जोड़े का बहुत अहम हिस्सा होती हैं कलीरें। ये अब सिर्फ ट्रेडिशन की वजह से नहीं पहनी जातीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं। अब लड़कियां कस्टमाइज कलीरे पहन रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी शादी में कस्टमाइज कलीरें पहनी थीं। इसके बाद से ये काफी ट्रेंड में है। आप भी अपने लुक के साथ ये एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

नथ : बात आज की हो या दादी-नानी के दौर की, दुल्हन का लुक एक खूबसूरत नथ के बिना अधूरा लगता है। ये ट्रेडिशन तो रहा ही है, अब ट्रेंड भी बन गया है। कई स्टाइल, डिजाइन और वेराइटी नथ अब बाजार में मौजूद। अपने चेहरे के आकार, ड्रेस के कलर के हिसाब से आप अपने लिए एक परफेक्ट नथ चुन सकती हैं। मिनी पर्ल्स, कलर स्टोन्स, गोल्ड या कुंदन डिटेलिंग वाली नथ पहन सकती हैं। ये शादी की फोटोज को भी खास बना देती हैं।

कस्टमाइज्ड वील/दुपट्टा : वील दुपट्टा सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। ये दुल्हन के की एंट्री को एक इमोशनल मोमेंट में बदल सकता है। दुल्हनें अपने दुपट्टे या वील पर अपने दुल्हे का नाम, शादी की डेट, कोई कोट या फिर कोई खास मैसेज लिखवाती हैं। इसके लिए आप नेट या ऑर्गेंजा फैब्रिक पर गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी फैब्रिक का वील या दुपट्टा चुन सकती हैं।

कमरबंद : ये गहना आज की दुल्हनों के वेडिंग लुक से लगभग गायक हो चुका है। लेकिन ये ब्राइडल लुक को एक रॉयल टच देता है। ये सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं है, बल्कि ये दुल्हन के चुनाव और उसके टेस्ट को बयां करते हैं। गोल्डन, कुंद या पर्ल वर्क वाले कमरबंद बाजार में या ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध हैं। ये न सिर्फ पारंपरिक लुक को बढ़ाते हैं बल्कि आपको एक परफेक्ट फिट भी देते हैं।

स्टेटमेंट कंगन : चूड़ियों और कंगन के बिना दुल्हन का लुक अधूरा है। ऐसे में आज कल स्टेटमेंट कंगन काफी ट्रेंड में है। लहंगे के साथ चूड़ियां होने के साथ ही स्टेटमेंट कंगना भी जोड़े जा रहे हैं। ये ब्राइडल ज्लेवरी को मॉर्डन टच देते हैं और हाथों को ग्रेसफुल बनाते हैं। इसके लिए आप गोल्ड, पर्ल या स्टोनवर्क वाले कंगन चुन सकती हैं।


Winter Season Makeup Tips: सर्दी की शादियां ! अपनाएं ये टिप्स, जो नहीं होने देंगे आपका मेकअप ड्राई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।