छात्र अच्छी नौकरी पाने के लिए IIT जैसे बड़े संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। इसके लिए वे कई साल मेहनत करते हैं, ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सके। लेकिन कई बार नौकरी मिलने के बाद भी मुश्किलें सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय ग्रेजुएट का सामने आया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक्सपीरिएंस शेया किया है। जिसके बाद युवाओं के करियर, नौकरी की सुरक्षा और नौकरीपेशा लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
2026 में पूरी की आईआईटी की पढ़ाई
IIT बॉम्बे के एक ग्रेजुएट ने बताया कि, कैसे उनकी 23 लाख रुपये सालाना (LPA) की नौकरी चली गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में सोहम नायक ने बताया कि उन्होंने इसी साल IIT बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई पूरी की है। ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले सोहम नायक ने Matiks और Raven में इंटर्नशिप की थी। Raven एक स्टार्टअप है, जिसे Y Combinator का समर्थन मिला हुआ है और यह उसके समर 2022 बैच का हिस्सा था। सोहम ने यह भी बताया कि उन्होंने सात महीने के अंदर एक स्टार्टअप के लिए अकेले ही पूरी तकनीक तैयार की थी।
अपने अनुभव और इंटर्नशिप के दम पर सोहम को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सालाना 23 लाख रुपये के पैकेज पर टेक्निकल नौकरी मिली। लेकिन, उनकी ये नौकरी सिर्फ छह महीने तक ही चल पाई और बाद में कंपनी बंद हो गई। अपनी नौकरी का एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि, प्लेसमेंट के दौरान उन्हें 23 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला था। आखिरी सेमेस्टर में उन्होंने चार महीने पार्ट टाइम और दो महीने फुल टाइम काम किया, लेकिन इसके बाद कंपनी बंद हो गई।
शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस
उनके अनुभव ने उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 23 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली टेक्निकल नौकरी दिलाने में मदद की। लेकिन ये नौकरी सिर्फ छह महीने तक ही चली। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "प्लेसमेंट के दौरान मुझे 23 LPA की टेक जॉब मिली। आखिरी सेमेस्टर में चार महीने पार्ट टाइम और दो महीने फुल टाइम काम किया। इसके बाद कंपनी बंद हो गई।" नौकरी छूटने के बाद सोहम ने पैसे कमाने के लिए दूसरे रास्ते तलाशने शुरू किए। अपनी कमाई के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, "फिलहाल मेरी कमाई के दो मुख्य जरिए हैं- X पर पेड प्रमोशन, जिससे सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं और मेरे खुद के प्रोडक्ट, जिनसे बहुत कम कमाई होती है। मैं हर महीने औसतन 60 से 70 हजार रुपये कमाता हूं।"
सोहम खुद की कमाई करने में सफल हैं, लेकिन उनका परिवार उनके मौजूदा करियर से खुश नहीं है। इस बारे में सलाह मांगते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा परिवार मेरी मौजूदा स्थिति से खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले छात्र को इससे कहीं बेहतर करना चाहिए। अब मुझे क्या करना चाहिए?"
सोहम की पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें करियर से जुड़ी सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, "अगर आपके परिवार को लगता है कि IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले छात्र को इससे बेहतर करना चाहिए, तो आपको ऐसी बातों को नजरअंदाज करना सीखना होगा। अगर आप कुछ और करना चाहते हैं, तो उसके लिए आगे बढ़ें।" एक यूजर ने लिखा, "अपने दम पर हर महीने 60-70 हजार रुपये कमाना काफी अच्छी बात है। समय के साथ आपकी कमाई और बढ़ेगी। आपको छोटे-बड़े नए मौके तलाशते रहना चाहिए। IIT से पढ़ाई करने का आपका अनुभव नए क्लाइंट्स को जोड़ने में भी मदद कर सकता है। आपको शुभकामनाएं।"