15 अगस्त का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास है, क्योंकि 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस दिनों देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और स्कूलों के साथ ही ऑफिसों में भी देश का राष्ट्रीय पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को देशभक्ति की भावना से भरे हुए संदेश भेजते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 15 अगस्त को आजाद होने वाला भारत अकेला देश नहीं है। भारत के अलावा और भी कुछ देश हैं, जिन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली थी। आइए इनके बारे में जानें
