ऊंट के आंसू खत्म कर देते हैं हजार सांपों के जहर का असर? सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान

ऊंट के आंसुओं में मजबूत एंटीबॉडी नैनोबॉडीज होते हैं, जो सांप के जहर को रोकने में मदद करते हैं। लैब में टेस्ट में पाया गया कि ये छोटे एंटीबॉडी कई तरह के जहर को निष्क्रिय कर सकते हैं। खासकर गर्म इलाकों में यह एक प्रभावी इलाज हो सकता है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
ऊंट के आंसू 26 तरह के सांपों के जहर को कमजोर कर सकते हैं

ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहते हैंरेगिस्तान में इनके आगे और कोई भी जानवर नहीं टिकतारेगिस्तानी इलाकों में ऊंट लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं और इनसे लोगों को कई फायदे भी होते हैंइन इलाकों में आपको एक बात आपको अक्सर सुनने को मिल जाएगी कि ऊंट के आंसू हजार सांपों के जहर के काट हैं यानी इनके आंसू से हजार सांपों का जहर का असर खत्म हो जाता हैइस बात में कितनी सच्चाई है... आइए जानते हैं

दुबई के वैज्ञानिकों ने पाया गया कि ऊंट के आंसुओं में खास एंटीबॉडी होते हैं जो कई तरह के सांपों के जहर को कमजोर कर सकते हैंइस खोज से ग्रामीण इलाकों में जहां दवाइयां आसानी से नहीं मिलती उनके लिए सांप के काटने के इलाज में नई उम्मीदें जगी हैंलेकिन क्या सच में ऐसा होता है कि ऊंट के आंसू से सांप के जहर को खत्म किया जा सकता है।


रिसर्च में आया ये रिजल्ट

दुबई की केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने ऊंटों के एंटीबॉडी को सांप के जहर के खिलाफ जांचा है। उन्होंने ऊंटों को सॉ-स्केल्ड वाइपर के जहर से प्रतिरक्षित किया और फिर उनके आंसू और खून के सैंपल लेकर विभिन्न सांपों के जहर पर उनका असर देखा। शुरुआती रिजल्ट में पता चला कि, इन नमूनों में जहर को कमजोर करने की ताकत हो सकती है, जो जहरीले इलाज के नए तरीकों की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है। ऊंट के आंसुओं में मजबूत एंटीबॉडी नैनोबॉडीज होते हैं, जो सांप के जहर को रोकने में मदद करते हैं। लैब में टेस्ट में पाया गया कि ये छोटे एंटीबॉडी कई तरह के जहर को निष्क्रिय कर सकते हैं। खासकर गर्म इलाकों में यह एक प्रभावी इलाज हो सकता है।

26 सांपों के जहर को भी कर देगी कम?

हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि ऊंट के आंसू 26 तरह के सांपों के जहर को कमजोर कर सकते हैं, लेकिन ये रिपोर्टें अभी पूरी तरह से साइंटिफिक रूप से साबित नहीं हुई हैं। अब तक इन दावों का पूरा डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही एक्सपर्ट द्वारा जांचा गया है। इसलिए, इन बातों पर भरोसा करने से पहले हमें सही और पुख्ता सबूतों का इंतजार करना चाहिए।

अगर ये सही साबित हो जाएं, तो ऊंट से बने ये दवाइयां पुराने विषरोधकों की कई दिक्कतें दूर कर सकते हैं। ये गर्मी में टिकाऊ होते हैं, एलर्जी कम करते हैं और इन्हें बनाना व पहुंचाना भी आसान होता है। इससे खासकर उन दूर-दराज इलाकों में, जहां अस्पताल या ठंडा रखने की सुविधा नहीं है, सांप के काटने का इलाज बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

मानसून के कारण दिल्ली में बढ़ रही है सांपों की संख्या, समझिए क्या है इसके पीछे की वजह ?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।