हर साल 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतवासी देश की आजाद की वर्षगांठ के तौर पर मनाते हैं। वजह साफ है, 15 अगस्त 1947 के दिन ही ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी मिली थी। उसी की याद में हम हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। मगर, कभी सोचा है कि ये तो किसी भी दिन हो सकता था, फिर 1947 में 15 अगस्त का दिन ही क्यों चुना गया ? चलिए आज इतिहास से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी आपको सुनाते हैं। खास बात ये है कि इसका सीधा संबंध देश के अंतिम ब्रिटिश वायसरॉय से भी था।
