आइए जानते हैं भारत के अलावा और किन देशों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।(Photo: Canva)
इन देशों में कांगो, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, लिकटेंस्टीन और बहरीन शामिल हैं। (Photo: Canva)
भारत
15 अगस्त 1947 ये वो तारीख है जब भारत को 200 साल के गुलामी से आजादी मिली थी। हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न पूरे देश में मनाया जाता है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं। (Photo: Canva)
साउथ कोरिया
भारत की तरह ही साउथ कोरिया को भी 15 अगस्त 1945 में जापान के कब्जे से आजादी मिली थी। तभी से साउथ कोरिया में ये दिन नेशनल हॉलिडे के रूप में मनाया जाता है। (Photo: Canva)
बहरीन
बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से आजादी हासिल की थी। तब से हर साल यह दिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है, जब पूरा देश आजादी का जश्न मनाते हुए देशभक्ति के रंग में रंग जाता है।(Photo: Canva)
नार्थ कोरिया
15 अगस्त 1945 को नार्थ कोरिया ने भी जापान के कब्जे से आजादी हासिल की थी। इस दिन यहां राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है। इस दिन वहां सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम होते हैं, जिनमें सैन्य परेड, देशभक्ति से जुड़े भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होती हैं।(Photo: Canva)
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो
अफ्रीकी देश कॉन्गो ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी। आजादी के बाद इस देश का नाम बदलकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो रखा गया। इससे पहले यह फ्रेंच कॉन्गो के नाम से जाना जाता था और 1880 से फ्रांस के शासन में था।(Photo: Canva)
लिकटेंस्टाइन
लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से अपनी स्वतंत्रता हासिल की। 1940 के बाद से इस देश ने 15 अगस्त को अपना आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस घोषित किया और तब से हर साल इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।(Photo: Canva)