India Take Selfie: सेल्फी से होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका और रूस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का सबसे डेंजरस हॉटस्पॉट बन गया है। जी हां, एक नया स्टडी आपको यात्रा के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल लायक सेल्फी लेने के लिए कैमरा उठाने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर सकता है। 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' के अनुसार, 271 मौतों (214 मौतें और 57 घायल) के साथ भारत दुनियाभर में सेल्फी लेने के लिए सबसे खतरनाक देश बनकर उभरा है। यह दुनिया भर में दर्ज सभी मामलों का लगभग 42.1 फीसदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थल, चट्टानें और रेल की पटरियां भारत में सेल्फी के लिए डेंजरस हॉटस्पॉट बन गई हैं।
