अब देसी भाव में मिलेगी ब्रिटिश व्हिस्की, जानें कितनी होगी सस्ती

अगर आप शराब पीने के शौकिन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कुछ दिनों पहले भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर साइन हो चुका है। इस डील के साइन होने के बाद से अब ब्रिटेन से आने वाली कई फेमस शराब ब्रांड्स भारत में सस्ती हो जाएंगी। आइए जानते हैं अब कितने में आएगी ये शराब

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 19:52
Story continues below Advertisement
भारत और ब्रिटेन के बीच  फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर साइन होने के बाद से अब ब्रिटेन की कई फेमस शराब ब्रांड्स सस्ती मिलेगी। (Photo: Canva)
भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर साइन होने के बाद से अब ब्रिटेन की कई फेमस शराब ब्रांड्स सस्ती मिलेगी। (Photo: Canva)

इस डिल के तहत यूके से आने वाली व्हिस्की पर लगने वाला 150% टैक्स धीरे-धीरे घटाकर पहले 75% और फिर अगले 10 सालों में 40% तक किया जाएगा। इससे शराब की कीमतों में कमी आएगी।(Photo: Canva)

अगर किसी स्कॉच की कीमत अभी 3000 रुपये है, तो टैक्स कम होने के बाद वही बोतल करीब 1200 रुपये में मिल सकती है। (Photo: Canva)

वहीं जिन जैसी प्रीमियम ड्रिंक जिसकी कीमत फिलहाल 4000 रुपये है, वह घटकर लगभग 1600 रुपये तक आ सकती है।(Photo: Canva)

भारत में मिलने वाली जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, जुरा, बॉम्बे सैफायर,टनक्वेरे, बीफीटर और गॉर्डन्स जैसी कई ब्रिटिश प्रीमियम शराबों की कीमतों में अब अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल सकती है।(Photo: Canva)

इस समझौते से भारत की पारंपरिक शराब इंडस्ट्री को भी बड़ा फायदा होगा। गोवा की फेणी, केरल की ताड़ी और नासिक की वाइन जैसे देसी ब्रांड अब यूके के प्रीमियम स्टोर्स और होटलों तक पहुंच पाएंगे। (Photo: Canva)

सरकार का लक्ष्य है कि इस क्षेत्र का निर्यात 2030 तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा का हो, जबकि फिलहाल इसका बाजार करीब 370 मिलियन डॉलर का है।(Photo: Canva)

एफटीए लागू होने के बाद भारत से यूके जाने वाले लगभग 99% सामानों पर अब इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। इसमें टेक्सटाइल, दवाएं, मेडिकल डिवाइसेज, चमड़े से जुड़े उत्पाद और केमिकल्स जैसे कई चीजें शामिल हैं। (Photo: Canva)

इससे भारतीय उद्योगों को ब्रिटेन में बेहतर बाजार मिलेगा। वहीं, यूके से भारत आने वाले करीब 90% प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटेगी, जिससे इनकी कीमतों में भी कमी आ सकती है।(Photo: Canva)