Get App

Thar का कहर! पहले स्कूटी को सामने से उड़ाया, फिर रिवर्स कर के शख्स को मारी टक्कर, देखें Video

Jammu Thar Hit: इस टक्कर के बाद स्कूटी ड्राइवर गिर जाता, जबकि कार तेजी से आगे निकल जाती, फिलहाल नीचे गिरने वाले शख्स की हालत सही रहती है। यह हादसा जम्मू के ग्रीन बेल्ट पार्क इलाके में हुआ, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि व्यक्ति अपनी स्कूटी के साथ गिर गया, लेकिन वह उठने में कामयाब रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 1:42 PM
Thar का कहर! पहले स्कूटी को सामने से उड़ाया, फिर रिवर्स कर के शख्स को मारी टक्कर, देखें Video
Thar का कहर! पहले स्कूटी को सामने से मारी टक्कर, फिर रिवर्स कर के शख्स को मारी टक्कर

एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार सिंगल लेन वाली सड़क पर एक SUV को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच, सड़क के किनारे स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति कार की अपोजिट तरफ से आ रहा था। लेकिन तभी थार गलत साइड पर आ जाती है और स्कूटी बहुत जोरदार टाकर मारते हुए आगे निकल जाती है। इस टक्कर के बाद स्कूटी ड्राइवर गिर जाता, जबकि कार तेजी से आगे निकल जाती, फिलहाल नीचे गिरने वाले शख्स की हालत सही रहती है।

यह हादसा जम्मू के ग्रीन बेल्ट पार्क इलाके में हुआ, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि व्यक्ति अपनी स्कूटी के साथ गिर गया, लेकिन वह उठने में कामयाब रहता है।2

तभी उठकर वो थार की तरफ देखता है, लेकिन करीब तीन सेकंड बाद ही, वो थार रिवर्स होकर आती है और स्कूटसवार उस व्यक्ति फिर से जोरदार टक्कर मारती है। बताया जाता है कि ड्राइवर ने जानबूझकर गाड़ी पीछे की और उस आदमी को दोबारा टक्कर मारी। इस बार, वह आदमी पीठ के बल गिर जाता और फिर उठ नहीं पाता। उसे गंभीर चोटें आईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें