Tsunami: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की लहरें उठीं। रूस में कुरिल द्वीपों के तटीय इलाकों में बाढ़ और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें है। इस बीच सुनामी की लहरें जापान के प्रशांत तट तक भी पहुंच गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रूस के सेवेरो-कुरिलस्क से मिली हवाई फुटेज में समुद्री पानी सड़कों पर फैलता और अंदरूनी इलाकों में घुसता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया, अलास्का और हवाई के साथ-साथ न्यूजीलैंड तक फैले तटीय क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
