Baba Vanga: कोरोना के बाद आ रही एक और तबाही? बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी के बाद इस देश की ट्रैवल बुकिंग्स कैसिंल कर रहे लोग

New Baba Vanga: जापान की मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी, जिन्हें कुछ लोग "नई बाबा वेंगा" भी कहते हैं ने अपनी मंगा में 5 जुलाई 2025 को एक बड़ी आपदा की भविष्यवाणी की है। इसके बाद लोगों में डर का माहौल है और कई पर्यटकों ने अपनी जापान यात्रा रद्द कर दी है

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 12:08 AM
Story continues below Advertisement
रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी के बाद जापान जाने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी गिरावट देखी गई है (Photo Credit: Canva)

New Baba Vanga: जापान के मशहूर मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी को कुछ लोग "न्यू बाबा वेंगा" भी कहते हैं। हाल ही में न्यू बाबा वेंगा ने जुलाई 2025 में एक बड़ी सुनामी की चेतावनी दी है। गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियो तात्सुकी की मंगा "द फ्यूचर आई सॉ" में 5 जुलाई 2025 को एक भयंकर प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की गई है। इस चेतावनी के बाद से लोग काफी डरे हुए है। कहा जा रहा है कि ये संकट जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र के नीचे होने वाले भूकंप या हलचल की वजह से आ सकता है। इस डर के कारण कई लोगों ने जापान की यात्रा टाल दी है। जापान की सरकार ने लोगों से इन बातों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

हालांकि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियों के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि उन्होंने 2011 में जापान में आई बड़ी भूकंप और सुनामी की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी और फुकुशिमा न्यूक्लियर हादसा भी हुआ था। इसी कारण अब लोग उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं।

जापान में फ्लाइट्स की बुकिंग हो रही कैसिंल


रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी के बाद जापान जाने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी गिरावट देखी गई है। लोग संभावित आपदा के डर से अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग से जापान के लिए बुकिंग में साल की तुलना में करीब 50% की कमी आई है। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर जुलाई की शुरुआत तक यह गिरावट 83% तक पहुंच गई है। पूर्वी एशिया के कई यात्रियों ने एहतियातन अपनी ट्रिप टाल दी है।

हांगकांग की एक ट्रैवल कंपनी के अनुसार, अप्रैल और मई में छुट्टियों के दौरान जापान जाने वाले यात्रियों की संख्या में 50% तक कमी आई है। इसके अलावा, बहुत से लोगों ने जुलाई में संभावित आपदा की भविष्यवाणी के चलते अपनी गर्मी की छुट्टियों की यात्रा रद्द कर दी है।

सरकार ने लोगों से की ये अपील

जापानी अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी को लेकर घबराएं नहीं क्योंकि इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। मियागी प्रांत के गवर्नर योशीहिरो मुराई ने भी इस पर चिंता जताई कि अगर सोशल मीडिया की अफवाहों के कारण लोग जापान आना बंद कर देंगे तो यह पर्यटन के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि जापान सुरक्षित है और बिना डर के यात्रा की जा सकती है।

सरकार ने खारिज किया भविष्यवाणी

जापानी सरकार ने भले ही रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया हो, लेकिन देश में भूकंप को लेकर चिंता बनी हुई है। एक हालिया सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर जापान के प्रशांत तट पर बड़ा भूकंप आया, तो इससे करीब तीन लाख लोगों की जान जा सकती है। यह रिपोर्ट बताती है कि जापान अब भी गंभीर भूकंप के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

रियो तात्सुकी ने क्या कहा

जापान जिस क्षेत्र में स्थित है, उसे 'फायर रिंग' कहा जाता है, इसलिए वहां भूकंप आना आम बात है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि आधुनिक तकनीक होने के बावजूद यह नहीं बताया जा सकता कि भूकंप कब और कहां आएगा। इसलिए किसी भी भविष्यवाणी पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं है। खुद मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी ने भी लोगों से कहा है कि उनकी बातों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि लोग विशेषज्ञों की राय पर ध्यान दें और उनकी भविष्यवाणी को एक संकेत भर मानें, न कि किसी निश्चित सच्चाई के तौर पर।

न्यू बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हुईं है सच

1995 कोबे भूकंप: रियो तात्सुकी ने इस भीषण भूकंप की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी, जिससे उनके पूर्वानुमान को गंभीरता से लिया जाने लगा।

2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी: उन्होंने इस विनाशकारी आपदा का भी पूर्व संकेत दिया था, जिसमें लगभग 22,000 लोगों की जान गई थी।

कोविड-19 महामारी: उनकी मंगा "द फ्यूचर आई सॉ" में 2020 में एक जानलेवा वायरस के फैलने का जिक्र था, जिसे कोविड-19 से जोड़कर देखा गया।

फ्रेडी मर्करी की मृत्यु: उन्होंने मशहूर गायक और क्वीन बैंड के लीजेंड फ्रेडी मर्करी की मौत की भी भविष्यवाणी की थी।

इन भविष्यवाणियों के बाद से वह दुनिया भर में "न्यू बाबा वंगा" के नाम से फेमस हो गए।

Covid-19: देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।