लाइव शो में ऐसा क्या हुआ कि ट्रोल हो गईं जैस्मिन सैंडलस? देखें वायरल क्लिप
जैस्मिन सैंडलस इस समय इंडस्ट्री में काफी डिमांड में हैं और धुरंधर में उनके गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचते हैं। हालांकि, हाल ही में एक शो का वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा
परफॉर्मेंस के दौरान वह अचानक अपने ऊपर पानी डालती हैं
जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में चर्चा का केंद्र बन गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनके किसी नए चार्टबस्टर गाने की सफलता नहीं, बल्कि एक वायरल कॉन्सर्ट वीडियो है। मामला 19 अप्रैल को अहमदाबाद में हुए उनके लाइव शो का है, जहां उनकी परफॉर्मेंस के एक क्लिप ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि वह मंच पर लिप-सिंक कर रही थीं, जबकि कई दर्शकों ने इसे केवल स्टेज प्रोडक्शन और लाइव शो का हिस्सा बताया।
इसी विवाद ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग राय बना दी हैं। एक तरफ ट्रोलिंग तेज हो गई है, तो दूसरी तरफ उनके फैंस खुलकर समर्थन में उतर आए हैं। यह पूरा मामला अब लाइव परफॉर्मेंस की सच्चाई और दर्शकों की उम्मीदों पर सवाल खड़ा कर रहा है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में जैस्मिन अपने मशहूर गाने शरारत शरारत (धुरंधर 2) पर परफॉर्म करती नजर आती हैं।
परफॉर्मेंस के दौरान वह अचानक अपने ऊपर पानी डालती हैं और बाल झटकती हैं, जिससे स्टेज पर एक ड्रामैटिक मोमेंट बन जाता है।
इसी दौरान वह माइक को मुंह से दूर कर देती हैं, लेकिन बैकग्राउंड में गाना लगातार बजता रहता है। यही बात लोगों के बीच विवाद का कारण बन गई।