Get App

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर कांवड़ियों को बेचने का आरोप, पुलिस ने जीशान और महताब को किया गिरफ्तार

Kanwar Yatra 2025: प्रारंभिक जांच में गंदगी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'दिल्ली जूस कॉर्नर' नाम के दुकान को सील कर दिया है। जब ये खबर इलाके में फैली कि वहां कांवड़ियों को दिए जा रहे जूस में थूक और पेशाब मिलाया जा रहा है तो बवाल खड़ा हो गया। इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:59 PM
Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर कांवड़ियों को बेचने का आरोप, पुलिस ने जीशान और महताब को किया गिरफ्तार
Kanwar Yatra 2025: कांवड़ियों को जूस में पेशाब मिलाकर देने की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Kanwar Yatra 2025: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नंदग्राम इलाके में कांवड़ियों को जूस में पेशाब मिलाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने रविवार (13 जुलाई) को दो विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सिहानी चुंगी में जूस बेचने वाले जीशान और महताब पर उस रूट से गुजरने वाले कांवड़ियों को जूस में पेशाब मिलाकर देने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नंदग्राम की अपर पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम को मौके पर बुलाया गया। फिर जूस के सैंपल लेकर उन्हें टेस्ट के लिलैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट 15 दिन के भीतर मिलने की संभावना है। बता दें कि 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है।

मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गंदगी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'दिल्ली जूस कॉर्नर' नाम के दुकान को सील कर दिया है। जब ये खबर इलाके में फैली कि वहां कांवड़ियों को दिए जा रहे जूस में थूक और पेशाब मिलाया जा रहा है तो बवाल खड़ा हो गया। इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाद में मामले को शांत कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें