Karwa Chauth 2025 Simple Mehndi Designs: हाथों में रचाएं प्यार का रंग, देखें इस साल की सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स!

Karwa Chauth 2025 Simple Mehndi Designs: करवाचौथ का त्योहार न सिर्फ प्रेम और आस्था का प्रतीक है, बल्कि ये दिन भारतीय नारी की खूबसूरती और पारंपरिक शृंगार का भी उत्सव होता है। इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, और हाथों में मेहंदी रचाना इस मौके की सबसे प्यारी रस्मों में से एक है। आइए जानते हैं इस करवाचौथ पर कौन-कौन से मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं और कौन-से आपके लुक को बनाएंगे सबसे खास

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 13:39
Story continues below Advertisement
अगर आप इस बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो अपने फेस्टिव लुक को और भी खास बनाने के लिए इन नए और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स को जरूर आजमाएं।

मंडला पैटर्न गोलाकार आकृति में बनाया जाता है और इसके चारों ओर बारीक रेखाओं से सुंदर आकृति उकेरी जाती है। ये डिजाइन सादगी के साथ क्लासिक लुक देता है। करवाचौथ पर ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।

अगर आप अपने लुक में रॉयल टच चाहती हैं तो फुल-हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लिए सही रहेगा। इसमें पूरे हाथ को जटिल पैटर्न और पारंपरिक आकृतियों से सजाया जाता है। ये डिजाइन न सिर्फ त्योहार का रंग बढ़ाती है, बल्कि दुल्हन जैसे लुक देती है।

अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। इस डिजाइन में फूलों, बेलों और पत्तियों के पैटर्न हाथों की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। इसकी सादगी और आधुनिकता का मिश्रण हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है।

करवाचौथ की थीम को दिखाने के लिए चांद और छलनी वाला डिजाइन सबसे अनोखा है। एक हाथ पर चांद और दूसरे पर छलनी बनवाने से मेहंदी में त्योहार की भावना जीवंत हो उठती है। यह डिजाइन इस दिन की पारंपरिक पूजा को खूबसूरती से दर्शाता है।

आजकल मिनिमल डिजाइन का चलन बहुत बढ़ गया है। इसमें केवल उंगलियों और कलाई पर ज्वेलरी जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। ये डिजाइन सादगी पसंद महिलाओं के लिए आदर्श है और खासकर तब, जब आपके पास ज्यादा समय न हो।

अगर आप जल्दी में हैं या ज्यादा भरी मेहंदी नहीं चाहतीं, तो सिंपल मेहंदी डिजाइन चुनें। इसमें हथेली पर छोटे फूल, दिल या गोल पैटर्न बनाए जाते हैं। ये डिजाइन न सिर्फ आसान है बल्कि बेहद आकर्षक भी लगता है।

करवाचौथ के मौके पर मेहंदी में दीये, मटके और मोर जैसे प्रतीकों का प्रयोग शुभ माना जाता है। ये डिजाइन दांपत्य सुख, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं, जो त्योहार की भावना को और गहराई देते हैं।

कमल का फूल भारतीय परंपरा में पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक है। इस डिजाइन में कमल, बेलें और पत्तियां बनाई जाती हैं जो हाथों को मनमोहक लुक देते हैं। यह डिज़ाइन विशेष रूप से करवाचौथ की पूजा के लिए उपयुक्त है।

जो महिलाएं कुछ नया और हटके चाहती हैं, वे ज्यामितीय पैटर्न वाली मेहंदी आजमा सकती हैं। इसमें त्रिकोण, रेखाएं और सममित आकृतियों का मेल होता है जो हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है।

Story continues below Advertisement