किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और जहरीला सांप है। आमतौर पर इसकी लंबाई 10 से 12 फीट होती है, लेकिन कुछ 18 फीट तक के भी पाए गए हैं। यह साउथ और साउथ ईस्ट एशिया के जंगलों में पाया जाता है।
किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और जहरीला सांप है। आमतौर पर इसकी लंबाई 10 से 12 फीट होती है, लेकिन कुछ 18 फीट तक के भी पाए गए हैं। यह साउथ और साउथ ईस्ट एशिया के जंगलों में पाया जाता है।
गौर करने की बात यह है कि ये सांप खुद जहरीले सांपों का शिकार करता है और अपने पेट की भूख शांत करता है।
दुनिया का सबसे लंबा और जहरीला सांप
किंग कोबरा का शरीर इतना लंबा होता है कि जब ये सीधा खड़ा होता है, तो एक इंसान की लंबाई के बराबर पहुंच जाता है। इसके साथ ही इसका वजन लगभग 20 पाउंड तक माना जाता है। जानकारी के मुताबिक अब तक का सबसे लंबा किंग कोबरा 18 फीट लंबा माना जाता है।
शिकार में माहिर है किंग कोबरा
यह सांप बेहद शांत स्वभाव का है लेकिन चालाक शिकारी भी है। यह बिना कोई हलचल किए धीरे-धीरे अपने शिकार के करीब पहुंचता है और फिर एक झटके में उसे पकड़ लेता है। इसकी पसंदीदा खुराक दूसरे सांप होते हैं, चाहे वे जहरीले ही क्यों न हों। इसके अलावा यह छिपकलियां, और छोटे जानवर भी खा सकता है।
जीवन तो लंबा, पर खतरे हमेशा साथ
किंग कोबरा करीब 20 साल तक जीवित रह सकता है और बिना खाने के भी लंबे समय तक टिक सकता है। इसके दुश्मन बहुत कम होते हैं, इसलिए यह कम खाने पर भी ज्यादा दिन जिंदा रह सकता है।
घोंसला बनाने वाला इकलौता सांप
सांपों की दुनिया में राजा कोबरा अकेला ऐसा सांप है जो अंडों के लिए घोंसला बनाता है। बता दें कि मादा सांप बड़ी सावधानी से पत्तियों को इकट्ठा करती है और बच्चों की रक्षा करती है।
इतना ताकतवर सांप नेवले से क्यों डरता है?
किंग कोबरा ताकतवर जरूर है, लेकिन यह नेवले से भिड़ना नहीं चाहता। नेवला छोटा जरूर है, लेकिन तेज और चालाक होता है और सांपों के जहर से लड़ने की ताकत भी उसमें होती है। ऐसा भी माना जाता है कि सांप और नेवला एक दूसके के दुश्मन होते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।