दुनिया की सबसे अनोखी नदी...ब्लैक रिवर, जिसका पानी है कोयले जैसा काला, देखकर लोग हो जाते हैं हैरान

Black Water River: जिस नदी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो भारत में नहीं बहती बल्कि यहां से हजारों किलोमीटर दूर ब्राजील में बहती है। इस नदी की लंबाई 2250 किलोमीटर है और काले रंग के कारण इसे ब्लैक रिवर भी कहते हैं

अपडेटेड May 26, 2025 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
काले रंग के कारण इसे ब्लैक रिवर भी कहते हैं। ( फोटो क्रेडिट - Canva)

Black Water River : इस दुनिया में छोटी-बड़ी मिलाकर तकरीबन एक लाख से भी ज्यादा नदियां हैं और जब भी इन नदियों के बारे में जब भी बात होती है, तो हम अक्सर सबसे लंबी और खूबसूरत नदियों के बारे में ही बातें करते हैं। कई नदियां कुछ दूर तक बहती हैं, तो कुछ नदियां कई देशों और महाद्वीपों से होकर गुजरती है। कई बार तो हम ऐसी नदियों के बारे में भी जानने को इच्छुक होते हैं, जो खतरनाक है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी नदी है, जिसका रंग कोयले की तरह काला है।

कोयले जैसी काली है इस नदी का पानी

जिस नदी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो भारत में नहीं बहती बल्कि यहां से हजारों किलोमीटर दूर ब्राजील में बहती है। इस नदी की लंबाई 2250 किलोमीटर है और काले रंग के कारण इसे ब्लैक रिवर भी कहते हैं। इस नदी में पत्तियां, टहनियां और वृक्षों के अन्य हिस्से गिरते रहते हैं। जब ये जैविक पदार्थ पानी में सड़ते हैं, तो इसमें मौजूद टैनिन और ह्यूमिक एडिस पानी में घुल जाते हैं। इसी कारण नदी का रंग गहरा दिखाई देता है। नदी का तल काले या फिर गहरे भूरे रंग का होता है, जिससे पानी और भी काला दिखाई देता है। वैज्ञानिकों और पर्यटकों के लिए यह नदी आकर्षण का केन्द्र है।


पर्यटकों के लिए बेहद रोचक है ये नदी

जिस नदी के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम रियो नेग्रो (Rio Negro)। यह नदी दक्षिण अमेरिका के अमेज़न जंगलों में बहती है और ब्राज़ील, कोलंबिया और वेनेजुएला से होकर गुजरती है। जानकारी के मुताबिक नदी का तल काले या गहरे भूरे रंग का होता है, जिससे इसका पानी और ज्यादा काला लगता है। यही वजह है कि यह नदी वैज्ञानिकों और पर्यटकों के लिए बेहद रोचक बन गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।