Latest Raindrop Glass Bangles Design: ये लेटेस्ट डिजिइन की चूड़ियां हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये चूड़ियां लाल, हरे, गुलाबी, फूशिया, नीले, कई रंगों में काफी कमाल लगती हैं। रेनड्रॉप बैंगल्स आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। ये कांच की चूड़ियां हैं, जो आपके लुक को न सिर्फ पूरा करती हैं, बल्कि ये आपको ट्रेडिशनल और ट्रेंड का मिक्स देती हैं। हाल में गुजरे त्योहारों में सबकी पहली पसंद रहीं ये चूड़ियां अब शादी सीजन में भी छाई हुई हैं। इनकी खूबसूरती ऐसी है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। और अगर आपको ऐसा लगता है कि ये चूड़ियां कमजोर होंगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स काफी मजबूत हैं, क्योंकि इनमें जोड़ नहीं होता है।
रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स का नाम ये इसलिए रखा गया, क्योंकि इसमें चूड़ियों के ऊपर बारिश की बूंदों जैसा डिजाइन बना हुआ है। इन चूड़ियों को खास तकनीक से बनाया जाता है ताकि हर एंगल से जब रोशनी पड़े तो इनकी चमक बढ़ जाए। पारंपरिक कारीगर आज भी इन्हें हाथों से तैयार करते हैं, जिससे हर सेट में एक अलग पहचान बनी रहती है।
कैसी-कैसी रेनड्रॉप बैंगल्स : लाल, हरी, मल्टी कलर, कुंदन, बूटीदार, स्टाइलिश चूड़ियां
लाल रंग भारतीय संस्कृति में प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शादी के लाल जोड़े में दुल्हन के लुक में ये चूड़ियां चार चांद लगा देती हैं। रेनड्रॉप पैटर्न में हरे रंग की ग्लास बैंगल्स बेहद क्लासी लगती हैं। इन्हें गोल्ड या कुंदन कंगन के साथ पहनने पर रॉयल लुक मिलता है। हल्दी-मेहंदी के फंक्शन में पीली या मल्टीकलर रेनड्रॉप बैंगल्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इनकी रंग-बिरंगी चमक मौके की नजाकत और वाइब के साथ मैच करती है। कुंदन वर्क वाली रेनड्रॉप बैंगल्स ने ब्राइडल ज्वेलरी में अपनी जगह आसानी से बना ली है। ये काफी ट्रेंड में भी हैं। इनमें कांच की चूड़ियों पर हल्का कुंदन या स्टोन वर्क किया जाता है, जिससे ये भारी और रिच लुक देती हैं। अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं, तो बूटी डिजाइन वाली रेनड्रॉप बैंगल्स परफेक्ट रहेंगी।
रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स आपके आसपास के ज्वेलरी स्टोर्स, लोकल मार्केट और फ्लिपकार्ट, मीशो या अमेजन जैसे ऑनलाइन मंचों पर भी आसानी से उपलब्ध हैं। इनकी कीमत डिजाइन और काम के हिसाब से 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक हो सकती है।
कैसे करें मैच और स्टाइलिंग?
इन चूड़ियों को साड़ी, लहंगा या सलवार सूट के साथ कैरी किया जा सकता है। अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो इन्हें सिल्वर ब्रेसलेट्स या कुंदन कंगन के साथ मिक्स करें।