Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची की समझदारी और फुर्ती की काफी तारीफ हो रही है। दिल छू लेने वाली इस वीडियो में एक छोटी बच्ची ने समय रहते 2 मासूम बच्चों को एक खराब लिफ्ट से बचा लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोशल मीडिया पर लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस घटना के बाद लिफ्ट की सेफ्टी स्टैंडर्ड और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का सेफ्टी सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा था। हालांकि, ये घटना कब और कहां हुई इसकी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो छोटी बच्चियां लिफ्ट के अंदर खड़ी थीं और बाहर खड़ा एक लड़की से बात कर रही थी। तभी अचानक लिफ्ट के दरवाजे बंद होने लगे। ये देखते ही वहां मौजूद एक बच्ची ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत दरवाजों के बीच कदम रख दिया, ताकि वे पूरी तरह बंद न हो जाएं। अंदर मौजूद दोनों बच्चे बहुत छोटे थे और उन्हें खतरा हो सकता था। आमतौर पर लिफ्ट के दरवाजे बीच में कोई आ जाए तो अपने आप खुल जाते हैं, लेकिन इस घटना में ऐसा नहीं हुआ।
लोगों को मदद के लिए बुलाया
लिफ्ट का दरवाजा लगातार बंद हो रहा था। तभी लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपने हाथ दरवाजों को खोलने की कोशिश की। लड़की ने आसपास के लोगों को आवाज देकर मदद मांगी। पास में खड़ी एक महिला ने भी तुरंत उसकी मदद की। जैसे ही लिफ्ट के दरवाजे थोड़ा खुला लड़की तुरंत उनके बीच खड़ी हो गई। उसने फुर्ती दिखाते हुए एक बच्चे को उठाकर पास खड़ी महिला को सौंप दिया, जबकि दूसरे बच्चे को वहां मौजूद एक अन्य बड़े व्यक्ति ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में एक महिला ने भी लड़की का साथ दिया और हालात को संभालने में मदद की।
सोशल मीडिया पर बच्ची की बहादुरी का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोगों ने छोटी लड़की की समझदारी और साहस की जमकर तारीफ की। एक अन्य यूज़र ने लिखा, “यकीन नहीं होता कि इतनी छोटी बच्ची ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। वह सच में बहुत बहादुर और आत्मविश्वासी रही होगी। भगवान उसे हमेशा सुरक्षित रखे।” वहीं कई लोगों ने कहा, “इस बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत की वजह से दो मासूम बच्चों की जान बच गई। यह बिल्कुल फिल्मी हीरो जैसा पल था।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “बच्ची की बहादुरी काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन यह घटना साफ बताती है कि लिफ्ट का समय-समय पर सही मेंटेनेंस कितना जरूरी है।”