Get App

क्या सच में डायनासोर की रिश्तेदार है छिपकली? जानिए क्यों रह गई इतने छोटे आकार में

science facts: डायनासोर का नाम सुनते ही दिमाग में एक विशाल और खतरनाक जीव की छवि बनती है, जबकि छिपकली को हम एक आम और छोटा रिप्टाइल्स मानते हैं। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या आकार में इतनी छोटी दिखने वाली छिपकली का डायनासोर से कोई रिश्ता हो सकता है? आइए इस सवाल का वैज्ञानिक जवाब जानते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 9:59 AM
क्या सच में डायनासोर की रिश्तेदार है छिपकली? जानिए क्यों रह गई इतने छोटे आकार में
science facts: वैज्ञानिकों का मानना है कि डायनासोर और छिपकली दोनों ही आर्कोसॉर नामक समूह से संबंधित हैं

डायनासोर और छिपकली – एक नाम सुनते ही दहशत और रोमांच से भरा विशालकाय जीव याद आता है, वहीं दूसरा हमारे घरों की दीवारों पर दौड़ने वाला छोटा-सा रिप्टाइल्स । दोनों के आकार और रूप में जमीन-आसमान का अंतर है, लेकिन अक्सर दिमाग में सवाल आता है कि क्या ये दोनों आपस में जुड़े हुए हैं? क्या जो छिपकली आज हमारे आसपास घूमती नजर आती है, वह कभी पृथ्वी पर राज करने वाले डायनासोरों की कोई दूर की रिश्तेदार रही होगी? विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह सवाल बेहद रोमांचक है।

दोनों जीवों की बनावट और विकास के इतिहास पर नजर डालें तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आते हैं, जिनसे पता चलता है कि कुछ लाख या करोड़ों साल पहले इन दोनों के पूर्वजों की जड़ें कहीं न कहीं एक ही परिवार से जुड़ी थीं। आइए इस रहस्य को थोड़ा और करीब से समझने की कोशिश करते हैं।

दोनों का पूर्वज एक!

वैज्ञानिकों का मानना है कि डायनासोर और छिपकली दोनों ही आर्कोसॉर नामक समूह से संबंधित हैं, जिसमें सरीसृप और पक्षी भी शामिल होते हैं। डायनासोर भले ही 6.6 करोड़ साल पहले खत्म हो गए हों, लेकिन उनके डीएनए की कुछ झलक आज की छिपकलियों में अब भी मौजूद है। यही वजह है कि कई जीव वैज्ञानिक छिपकली को ‘डायनासोर की दूर की रिश्तेदार’ मानते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें