Lohri 2026 thali: ‘लोहड़ी की थाली’ क्यों होती है इतनी खास? जानें इसमें शामिल होने वाली 5 चीजों के बारे में जो बनाती हैं इसे हेल्दी

Lohri 2026 thali: लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग आग के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और पर्व का आनंद लेते हैं। इस मौके पर तैयार होती ‘लोहड़ी की थाली’ जिसमें कई पारंपरिक चीजें होती हैं। ये सभी चीजें सेहत से भरपूर होती हैं। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 7:44 PM
हर साल 13 जनवरी को मनाया जाने वाला यह त्योहार नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है।

Lohri 2026 thali: लोहड़ी का पर्व देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ये नए साल का पहला त्योहार होता है, जो कड़ाके की सर्दियों के बीच आता है। कृषि से जुड़ा ये पर्व बुवाई के मौसम के खत्म होने और गेहूं और गन्ने जैसी रबी की फसलों की कटाई का प्रतीक है। हर साल 13 जनवरी को मनाया जाने वाला यह त्योहार नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही ये ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है।

माना जाता है कि इसके बाद से सर्दियों का मौसम विदा होने लगता है। धीरे-धीरे दिन बड़े होने लगते हैं। ये मौसम गुलाबी जाड़ों की शुरुआत का संकेत देता है। लोहड़ी की रात को जलाई जाने वाली आग गर्मी देती है और एक उज्ज्वल भविष्य के साथ आशा का प्रतीक मानी जाती है। आइए देखें कि इस फसल के त्योहार के दौरान कौन से पारंपरिक भोजन जरूर खाने चाहिए।

लोहड़ी की थाली का महत्व

लोहड़ी पंजाब की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, जहां लोग लोहड़ी की थाली में तिल, गुड़, मेवे और मक्का शामिल करते हैं। यह ऊर्जा, सामुदायिक एकजुटता और समृद्धि का संदेश देता है, साथ ही कृतज्ञता और गर्मजोशी भी। यह एक परंपरा है, जो सेहत की अहमियत बताने के साथ-साथ फसलों के एक मौसम के खत्म होने और दूसरे के आरंभ का प्रतीक है।

लोहड़ी पर खाने के लिए 5 पारंपरिक भोजन

पिंडी छोले


पंजाब के पिंडी छोले कड़ाके की ठंड के दिन में गर्मजोशी का एहसास कराती है। पिंडी छोले दुनिया भर के फूड लवर्स के लिए पंजाब का एक तोहफा है। यह एक लोकप्रिय डिश है जो देसी घी और मसालों से भरी होती है और निश्चित रूप से मुंह में पानी लाती है।

सरसों का साग और मक्की दी रोटी

किसी साधारण पंजाबी घर में हर खास मौके पर सरसों का साग और मक्की दी रोटी मेन्यू में जरूर होती है। यह एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है जिसे सही मायनों में 'स्वर्ग में बनी जोड़ी' कहा जा सकता है। यह स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन लोहड़ी के जश्न में चार चांद लगाता है, बहुत हेल्दी है, और पूरी तरह से देसी है।

तिल की चिक्की

लोहड़ी के त्योहार में लोग आमतौर पर मसाले और घी वाले नमकीन पकवान खाना पसंद करते हैं, लेकिन तिल की चिक्की इनमें अपवाद है। लोहड़ी के लजीज खाने से पेट भरनें के बाद जब कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो तिल की चिक्की बिल्कुल वही है जो आपकी जबान को चाहिए।

चिरौंजी मखाने की खीर

पंजाबी खाने की जब भी बात होती है, तो इस डिश का नाम जरूर सुनने को मिलता है। यह लोकल पंजाबी डिश है जिसे लोहड़ी के दौरान जरूर बनाया जाता है। यह टेस्टी है और सेहतमंद भी, जो ड्राई फ्रूट्स और दूध की अच्छाइयों से भरपूर होती है। यह एक शानदार डेजर्ट है, और लोहड़ी सेलिब्रेशन को मीठास से भर देती है।

गुड़ की गजक

गुड़ की गजक के बिना लोहड़ी सेलिब्रेशन की कल्पना करना मुश्किल है, जो सर्दियों के मौसम में बनाए जाने वाले सबसे ट्रेडिशनल पंजाबी खाने में से एक है। यह ठंडे मौसम का सामना करने में मदद करती है और शरीर को गर्म रखती है। गजक काफी हद तक चिक्की जैसी होती है, जिसका टेक्सचर क्रिस्पी होता है।

भारत के इस गांव में नहीं मनाई जाती होली, 150 साल से चली आ रही ये परंपरा!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।