ये दुनिया अजीबोगरीब जगहों से भरी पड़ी है, लेकिन कुछ जगहें इतनी अनोखी होती हैं कि दिमाग भी चकरा जाए। सोचिए, अगर आपको रोज अपने ही घर में रहते हुए एक नहीं बल्कि दो देशों की सैर करनी पड़े, तो कैसा लगेगा? सुनकर फिल्मी लगता है, लेकिन ये हकीकत है। पूर्वोत्तर भारत में एक गांव ऐसा भी है जहां लोग कभी भारत में होते हैं तो अगले ही पल म्यांमार में। यहां बॉर्डर कोई दीवार नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है इतना सामान्य कि लोग इसे लेकर हैरान भी नहीं होते। एक देश में खाना, दूसरे में सोना, और बिना पासपोर्ट-वीजा की झंझट के रोज दो देशों की नागरिकता का मजा लेना
