Get App

Lunar Eclipse 2025: सबसे लंबे समय तक धरती की छाया में रहेगा चांद, 7-8 सितंबर की रात होगी खास

Lunar Eclipse 2025: 7 और 8 सितंबर 2025 की दरम्यानी रात को लगने वाला आगामी चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। एक तो ये भारत में नजर आने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। दूसरा, ये अपनी लंबी अवधि के कारण भी खास है, क्योंकि चंद्रमा लगभग 82 मिनट तक ग्रहण काल में रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 4:16 PM
Lunar Eclipse 2025: सबसे लंबे समय तक धरती की छाया में रहेगा चांद, 7-8 सितंबर की रात होगी खास
सितंबर में होने वाली पूर्णिमा के चांद को कॉर्न मून कहते हैं, इसलिए इस चंद्र ग्रहण को कुछ जगहों पर कॉर्न मून एक्लिप्स भी कहा जा रहा है।

Lunar Eclipse 2025: आने वाला सितंबर का महीना दो बड़ी खगोलीय घटना चंद्र और सूर्य ग्रहण का गवाह बनेगा। साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण जहां 07 सितंबर 2025, रविवार के दिन होगा, वहीं साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण ठीक 15 दिन बाद 21 सितंबर 2025, रविवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा इसलिए इसे लोगों में काफी उत्साह है। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण पर रक्तिम चंद्रमा (ब्लड मून) का दुर्लभी नजारा देखने को मिलेगा।

7-8 सितंबर को होगा सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण

7 और 8 सितंबर 2025 की दरम्यानी रात को लगने वाला आगामी चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। एक तो ये भारत में नजर आने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। दूसरा, ये अपनी लंबी अवधि के कारण भी खास है, क्योंकि चंद्रमा लगभग 82 मिनट तक ग्रहण काल में रहेगा, जो हाल के दिनों में हुए सबसे लंबे पूर्ण चंद्रग्रहणों में से एक है। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा और दुनिया की लगभग 87% आबादी इस घटना को देख पाएगी।

2.5 साल में एक बार होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

आमतौर से पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग हर 2.5 साल में एक बार लगता है, लेकिन इतने लंबे अवधि और बड़े पैमाने पर दिखाई देने वाले ग्रहण कम ही होते हैं। जिससे यह घटना दुनिया भर के प्रेक्षकों के लिए एक दुर्लभ और मूल्यवान अवसर बन जाती है।

क्यों लाल हो जाता है चंद्रमा

ब्लड मून आमतौर से तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। इस दौरान धरती की पूरी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। पृथ्वी के वायुमंडल से कुछ सूर्य का प्रकाश छनकर अपवर्तित हो जाता है, जिससे चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की आभा पड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें