Saudi Grand Mosque suicide attempt: दुनिया की सबसे पवित्र जगहों में से मक्का में इस्लाम के अनुयायी हर साल दुनिया भर से पहुंचते हैं। यहां की ग्रैंड मस्जिद इनकी आस्था का केंद्र है। लेकिन हाल ही में ये मस्जिद ने तब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जब इबादत करने वालों के बीच से एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से ये हादसा टल गया। इस घटना में कूदने वाले शख्स और सुरक्षाकर्मी दोनों को चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सऊदी जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है।
