Margot Robbie necklace: मुगल बेगम का ‘ताजमहल डायमंड नेकलेस’ पहन मार्गोट रॉबी ने लूट ली महफिल, जानिए क्या है इस हार का इतिहास?

Margot Robbie necklace: हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ का हाल ही में लॉस एंजिल्स में प्रीमियर हुआ। इस मौके पर मार्गोट रॉबी का 73 करोड़ रुपये का नेकलेस लोगों के बीच चर्चा का सबब बना। इसका संबंध मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर और भारत के इतिहास से भी से है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 9:11 PM
Story continues below Advertisement
लोगों के बीच चर्चा का सबब बना है उनका 73 करोड़ रुपये का नेकलेस।

Margot Robbie necklace: हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ का हाल ही में लॉस एंजिल्स में टीसीएन चाइनीज थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस मौके पर मार्गोट रॉबी का लुक एक खास वजह से खबरों में छा गया है। लोग न तो उनकी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, न उनकी ड्रेस और न उनके लुक की चर्चा कर रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा का सबब बना है उनका 73 करोड़ रुपये का नेकलेस, जिसका संबंध मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर से है। इसका जुड़ाव भारत के इतिहास से भी है। इस बेहद खास मौके पर उन्होंने कस्टम शियापरेली गाउन पहना। अपने लुक को उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज की कस्टम डायमंड ईयररिंग्स और फ्रेड लेइटन की 19वीं सदी की रूबी और डायमंड रिंग के साथ पूरा किया। फिर भी यह नेकलेस सारी लाइमलाइट लूट ले गया। इसे उन्होंने एक एक्सेसरी के तौर पर नहीं, बल्कि चार सदियों पुरानी एक जिंदा विरासत के तौर पर पहना था।

ताज महल नेकलेस का इतिहास

ताजमहल नेकलेस 17वीं सदी की शुरुआत का है, जब सिनेमा या रेड कार्पेट का कोई वजूद नहीं था। यह मूल रूप से मुगल बादशाह शाह जहांगीर ने अपनी पत्नी नूर जहां को तोहफे में दिया था। हीरे पर फारसी भाषा में लिखा है ‘प्यार हमेशा रहता है’। साथ ही, नूर जहां का नाम भी इस पर अंकित है। माना जाता है कि नूर जहां की मौत के बाद हीरा उनके बेटे शाहजहां के पास चला गया। बाद में उन्होंने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल को तोहफे में दिया। जब मुमताज की बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई, तो शाहजहां ने उनकी याद में ताजमहल बनवाया, वहां से इसे ताज महल नेकलेस नाम मिला। इस तरह ये बेश्कीमती हार हमेशा के लिए इतिहास की सबसे बड़ी प्रेम कहानियों में से एक के साथ जुड़ गया।

कार्टियर ने यूरोप में इसे नीलामी में खरीदा

यह हीरा यूरोप में सदियों बाद फिर से सामने आया और कार्टियर नाम के लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड ने इसे खरीद लिया। इस कंपनी ने इसे जेड में फिर से लगाया और इसे रूबी और हीरे से सजी सोने की चेन से लटका दिया। यह डिजाइन उस रेशमी डोरी से प्रेरित था जिस पर हीरा कभी पहना जाता था, ताकि इसकी मुगल पहचान बनी रहे और इसे आधुनिक ज्वेलरी के तौर पर भी जाना जाए।

कार्टियर ने एलिजाबेथ टेलर को तोहफे में दिया हार


1972 में कार्टियर के प्रेजिडेंट माइकल थॉमस ने अमेरिका के केनेडी एयरपोर्ट होटल में मश्हूर एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर और उनके पति रिचर्ड बर्टन को तोहफे में दिया था। तब रिचर्ड, एलिजाबेथ के 40वें जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक बेशकीमती तोहफा ढूंढ रहे थे। उसके बाद 2011 में जब एलिजाबेथ टेलर की संपत्ति की नीलामी हुई तो इस नेकलेस को लगभग 80 करोड़ रुपये में बेच दिया गया था। इसे एलिजाबेथ टेलर के नेकलेस के रूप में जाना जाता है।

एक रिकॉर्ड नीलामी और एक दुर्लभ विरासत

2011 में, यह नेकलेस एलिजाबेथ टेलर की ज्वेलरी नीलामी के हिस्से के रूप में क्रिस्टीज में दिखाई दिया। कानूनी विवादों के बाद, यह नेकलेस आखिरकार एलिजाबेथ टेलर एस्टेट के पास रहा, जहां इसे आज भी सुरक्षित रखा गया है।

मार्गो रॉबी को इसे पहनने की इजाजत क्यों मिली?

नेकलेस में रॉबी का लुक सोच-समझकर प्लान किया गया था। उनके स्टाइलिस्ट, एंड्रयू मुकामल ने महीनों पहले एलिजाबेथ टेलर एस्टेट से संपर्क किया था। ट्रस्टी टिम मेंडेलसन ने बाद में बताया कि टेलर के कलेक्शन में कोई भी दूसरा पीस ताजमहल हीरे की तरह एपिक, हमेशा रहने वाले प्यार को नहीं दिखाता था।

Snow Moon Feb 2026: फरवरी में आ रहा है स्नो मून, जानें क्यों पड़ा फरवरी की पूर्णिमा के चांद का ये नाम और क्या है इसकी तारीख?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।