Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 'मिस नटवरलाल' चर्चा का विषय बनी हुई है। 'मिस नटवरलाल' कोई और नहीं बल्कि एक शातिर महिला है जिसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 55 लाख रुपये का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। आरोपी महिला ने फर्जी कंपनी के नाम पर मेरठ में SBI की भूड़बराल ब्रांच से 55 लाख रुपये का लोन लेकर गायब हो गई। हैरानी की बात यह है कि बैंक चार साल से अधिक समय तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन साढ़े चार साल से फरार महिला के खिलाफ अब बैंक मैनेजमेंट ने कोर्ट के आदेश से धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
