Get App

"मां मैंने चिप्स नहीं चुराए" दुकानदार ने लगाया चोरी का आरोप, सबके सामने डांटे जाने से 12 साल के बच्चे ने कर लिया सुसाइड

अधिकारी ने उसकी दुखी मां के हवाले से बताया कि वह बार-बार "अंकल मैं चिप्स खरीदूंगा" कहता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और आखिर में वह कथित तौर पर एक पैकेट चिप्स लेकर दुकान से चला गया। अधिकारी ने परिवार की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दीक्षित ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और कुछ देर बाद वापस दुकान पर आया, उसे थप्पड़ मारे और सबके सामने उठक-बैठक करने को कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2025 पर 9:13 PM
"मां मैंने चिप्स नहीं चुराए" दुकानदार ने लगाया चोरी का आरोप, सबके सामने डांटे जाने से 12 साल के बच्चे ने कर लिया सुसाइड
सबके सामने डांटे जाने से 12 साल के बच्चे कर लिया सुसाइड, नोट में लिखी ये बात

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पंसकुरा में एक दुकानदार ने 12 साल के एक लड़के पर चोरी का आरोप लगाया और उसे उठक-बैठक करने को कहा। ये घटना उस बच्चे के दिलो दिमाग में इस हद तक बैठ गई कि उसने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कक्षा 7 के छात्र कृष्णेन्दु दास ने गुरुवार शाम को पंसकुरा क्षेत्र के गोसाईबर बाजार में एक दुकान से चिप्स का एक पैकेट कथित तौर पर उठा लिया, क्योंकि उसे दुकानदार शुभंकर दीक्षित नहीं मिला था।

अधिकारी ने उसकी दुखी मां के हवाले से बताया कि वह बार-बार "अंकल मैं चिप्स खरीदूंगा" कहता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और आखिर में वह कथित तौर पर एक पैकेट चिप्स लेकर दुकान से चला गया। अधिकारी ने परिवार की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दीक्षित ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और कुछ देर बाद वापस दुकान पर आया, उसे थप्पड़ मारे और सबके सामने उठक-बैठक करने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दास की मां को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने भी उसे डांटा और थप्पड़ मारे, जबकि लड़के ने दावा किया कि उसने दुकान के सामने ढेर में पड़े चिप्स के पैकेट को उठाया था और बाद में पैसे देने आता।

उसने दुकानदार से बिना पूछे पैकेट उठाने के लिए माफी मांगते हुए तुरंत पैसे देने को भी कहा था, लेकिन दुकानदार ने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें