Train Accident in Mumbai: मुंबई में बड़ा हादसा, ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Mumbai Local Train Accident: सूत्रों ने बताया कि सोमवार (9 जून) को मुंबई में मुंब्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) फास्ट लोकल ट्रेन में रेलवे ट्रैक पर गिरने से 5 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे की वजह ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ मानी जा रही है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
Mumbai News: मुंबई लोकल ट्रेन में लटककर सफर कर रहे थे यात्री

Mumbai Local Train Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार (9 जून) को बताया है कि मुंबई के लोकल ट्रेन से गिरकर कई यात्रियों की मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को मुंबई में मुंब्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) फास्ट लोकल ट्रेन में रेलवे ट्रैक पर गिरने से 5 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे की वजह ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ मानी जा रही है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन के अंदर अत्यधिक भीड़ के कारण लोग डिब्बे से गिर गए। रिपोर्ट के अनुसार, अधिक भीड़ के कारण यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे हैं। पीटीआई के मुताबिक, हादसे में छह यात्री घायल हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सेंट्रल रेलवे ने एक बयान में कहा, "ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।"


ये भी पढ़ें- Indore Couple Case: इंदौर कपल मामले में नया मोड़! सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या, पत्नी समेत 4 लोग गिरफ्तार, मेघालय CM ने दी जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से करीब 10-12 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए। दुखद घटना के बाद रेलवे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। आशंका है कि यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई, क्योंकि कई यात्री यात्रा करते समय ट्रेन के दरवाजे के पास लटके हुए थे। हादसे के बाद सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है इसको लेकर अभी आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है।

मुंब्रा रेल दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के CPRO स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, "हमने देखा है कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड या ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करते हैं। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी थी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर 6 यात्री घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां 8 यात्री थे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।