Get App

Mumbai Tarbuj Death Update: पहले छोटी बेटी फिर मां और बड़ी बेटी, इसके बाद पिता की मौत... तरबूज खाने के बाद इनकी जान कैसे गई? डॉक्टर ने ये सब बताया

Mumbai Tarbuj Death News: बिरयानी की दावत, तरबूज और फिर मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत। यह घटना इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार (26 अप्रैल) को तरबूज खाने के बाद एक पूरा परिवार खत्म हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन अचानक और दुखद मौतों की असली वजह क्या थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 11:42 AM
Mumbai Tarbuj Death Update: पहले छोटी बेटी फिर मां और बड़ी बेटी, इसके बाद पिता की मौत... तरबूज खाने के बाद इनकी जान कैसे गई? डॉक्टर ने ये सब बताया
Mumbai Tarbuj Death News: मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बना हुआ है

Mumbai Tarbuj Death News: दक्षिण मुंबई में रविवार (26 अप्रैल) रात को एक कपल और उनकी दो नाबालिग बेटियों की अपने घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान तरबूज खाने के बाद कथित तौर पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और बेटियां जैनब (13) और आएशा (16) के रूप में हुई है। यह घटना इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार (26 अप्रैल) को तरबूज खाने के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन अचानक और दुखद मौतों की असली वजह क्या थी।

आखिर क्या था उस रात?

पुलिस ने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल को जेजे मार्ग स्थित अपने घर पर परिवार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पांच मेहमानों के साथ मिलकर चिकन बिरयानी खाया। मेहमानों के जाने के बाद परिवार ने तरबूज खाया। फिर थोड़ी देर में ही सभी को उल्टियां होने लगीं एवं चक्कर आने लगे। उन्होंने बताया कि पहले परिवार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार 26 अप्रैल को चारों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 10:30 बजे स्थानीय व्यापारी अब्दुल्ला अब्दुल कादर अपनी पत्नी नसरीन और दो बेटियों जैनब और आएशा के साथ रात का खाना खाने के लिए इकट्ठा हुए। खाने में बिरयानी बनी थी। परिवार के पांच अन्य करीबी रिश्तेदार भी इस दावत में उनके साथ शामिल हुए। इसके बाद, अब्दुल्ला का परिवार दक्षिण मुंबई के पायधोनी स्थित अपने घर लौट आया। उस समय तक, किसी को भी सेहत से जुड़ी कोई शिकायत नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें