मच्छरों और कीड़ों का आतंक हर मौसम में बना रहता है। ये न सिर्फ सोते-जागते परेशान करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। बाजार में उपलब्ध मच्छर भगाने वाले केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए। ऐसे में प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय अपनाना ही सबसे बेहतर विकल्प है। घरेलू नुस्खों की मदद से आप बिना किसी साइड इफेक्ट के मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू और फिटकरी जैसे सरल और किफायती उपाय न केवल मच्छरों को दूर भगाते हैं, बल्कि घर को बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं से भी मुक्त रखते हैं।
