Get App

Covid 19 XFG Variant: भारत में पैर पसार रहा कोविड-19 का नया XFG वेरिएंट, पहले वाले से है ज्यादा खतरनाक! जानिए क्या है लक्षण और बचाव के उपाय

XFG Variant: XFG वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक रिकॉम्बिनेंट सबवेरिएंट है, जो LF.7 और LP.8.1.2 स्ट्रेन के एकदूसरे के साथ मिलने से बना है। यह तब बनता है जब दो वेरिएंट एक ही समय में किसी व्यक्ति को संक्रमित करते है और दोनों के बीच कुछ आनुवंशिक तत्व मिलाते है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 11:53 AM
Covid 19 XFG Variant: भारत में पैर पसार रहा कोविड-19 का नया XFG वेरिएंट, पहले वाले से है ज्यादा खतरनाक! जानिए क्या है लक्षण और बचाव के उपाय
XFG विशेष तौर पर गले को प्रभावित करता है जिससे खराश और आवाज में कर्कशता आती है

Covid-19 XFG Variant: भारत में कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवेरिएंट, XFG तेजी से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वेरिएंट कोविड के प्रति इम्यूनिटी को बायपास करने में सक्षम है। यही वजह है जो हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंताएं बढ़ा रहा है। XFG वेरिएंट सबसे पहले कनाडा में पाया गया और अब भारत सहित 38 देशों में पहुंच गया है, जहां यह कोविड-19 के बढ़ते मामलों का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 तक भारत में एक्टिव कोविड-19 मामले 7000 है। XFG वेरिएंट के भी 200 से ज्यादा मामले सामने आए है। आइए आपको बताते हैं कितना खतरनाक है XFG वेरिएंट और इससे कैसे बच सकते है।

कितना खतरनाक है XFG वेरिएंट है?

XFG वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक रिकॉम्बिनेंट सबवेरिएंट है, जो LF.7 और LP.8.1.2 स्ट्रेन के एकदूसरे के साथ मिलने से बना है। यह तब बनता है जब दो वेरिएंट एक ही समय में किसी व्यक्ति को संक्रमित करते हैं और दोनों के बीच कुछ आनुवंशिक कंटेन्ट मिलाते है। लैंसेट के एक अध्ययन में चार प्रमुख स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन His445Arg, Asn487Asp, Gln493Glu और Thr572Ile पर प्रकाश डाला गया है, जो वायरस में 'मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम' को सक्षम करते है, जिससे XFG पिछली संक्रमणों या टीकों से एंटीबॉडी को बायपास कर सकता है। यानी यह कोविड के अन्य वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

जीआईएसएआईडी के अनुसार, जून 2025 तक विश्व स्तर पर XFG अनुक्रमित मामलों का 22.7% है, जो एक महीने पहले 7.4% था, और द कन्वर्सेशन के अनुसार जल्द ही NB.1.8.1 पर हावी हो सकता है। भारत में यह मध्य प्रदेश में प्रमुख स्ट्रेन है, जहां AIIMS भोपाल के अनुसार, अनुक्रमित नमूनों का 63.6% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें