Avni Kejriwal: रांची की एक छात्रा की CBSE री-इवैल्यूएशन की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे इस साल की सबसे चौंकाने वाली बोर्ड परीक्षा की घटनाओं में से एक बता रहे हैं। अवनी केजरीवाल, जो 12वीं कॉमर्स की छात्रा हैं, पहले उन्हें 92% से थोड़ा ज्यादा अंक मिले थे। लेकिन CBSE द्वारा उनकी आंसर शीट की दोबारा जांच (री-इवैल्यूएशन) के बाद उनका स्कोर बढ़कर 500 में 500 अंक हो गया।
