Get App

Next Pandemic: फिर आ रही है नई महामारी! इंसानों में फैलने से एक-कदम दूर...दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

कोरोना के बाद एक नया वायरस मिला है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि HKU5-CoV-2 नाम का यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। फिलहाल यह वायरस चमगादड़ों में पाया गया है, लेकिन एक छोटे से बदलाव (म्यूटेशन) के बाद यह इंसानों में फैल जाएगा। यह वायरस MERS (मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से मिलता-जुलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 10:37 PM
Next Pandemic: फिर आ रही है नई महामारी! इंसानों में फैलने से एक-कदम दूर...दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Next Pandemic: 2025 में कोरोना की तरह फिर आ रही है नई महामारी!

Next Pandemic: पांच साल पहले जब चीन के वुहान प्रांत में कोरोना फैल रही थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये वायरल पूरी दुनिया में तबाही लाएगी। लेकिन कुछ ही महीनों में कोरोना ने पूरी दुनिया मे तबाही मचाई और लाखों लोगों की मौत का कारण ये घातक वायरस बना। चीन की यह महामारी से पूरी दुनिया को ऐसा सदमा लगा, जिससे कई लोग तो अभी तक उबर भी नहीं पाए हैं। अब एक बार फिर से दुनिया भर के एक्सपर्ट ने नई महामारी आने का अंदेशा व्यक्त किया है।

फिर आ रही है नई महामारी!

कोरोना के बाद एक नया वायरस मिला है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि HKU5-CoV-2 नाम का यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। फिलहाल यह वायरस चमगादड़ों में पाया गया है, लेकिन एक छोटे से बदलाव (म्यूटेशन) के बाद यह इंसानों में फैल जाएगा। यह वायरस MERS (मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से मिलता-जुलता है।

नए रिसर्च में सामने आई ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें