स्विमिंग पूल, क्लब हाउस और स्पोर्ट्स कोर्ट वाला नोएडा का ये करोड़ों का फ्लैट भी इस शख्स को लगता है जहन्नुम! वजह भी बताई
नोएडा की एक लग्जरी सोसाइटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुनीत जिंदल ने अपनी अपार्टमेंट लाइफ के अनुभव साझा किए हैं। उनका कहना है कि बाहर से दिखने वाली चमकदार और “परफेक्ट” जिंदगी अंदर से उतनी सुकूनभरी नहीं होती, बल्कि कई बार यह तनाव और असुविधा से भरी हो जाती है
शहर की चमकदार जिंदगी या छुपा हुआ स्ट्रेस? देखें वायरल वीडियो का सच
नोएडा की एक हाई-राइज लग्जरी सोसाइटी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की चमकदार अपार्टमेंट लाइफ पर नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में रहने वाले शख्स पुनीत जिंदल ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो बाहर से दिखने वाली “परफेक्ट और लग्जरी लाइफ” की तस्वीर को एक अलग ही नजरिए से पेश करते हैं। करोड़ों की कीमत वाले फ्लैट, शानदार सुविधाएं और हाई-टेक लाइफस्टाइल होने के बावजूद उनका कहना है कि असली जिंदगी उतनी आसान और सुकूनभरी नहीं होती, जितनी दिखाई देती है।
उनके अनुसार, इन दीवारों के अंदर कई बार हवा, सुकून और मानसिक शांति की कमी महसूस होती है। यही वजह है कि ये वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या सच में लग्जरी जिंदगी हमेशा खुशहाल होती है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी होती है।
स्विमिंग पूल से क्लब हाउस तक सब कुछ शानदार
वीडियो की शुरुआत में वो अपनी सोसाइटी की झलक दिखाते हैं, जहां हर सुविधा किसी 5-स्टार लाइफस्टाइल जैसी लगती है।
स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, जिम, योगा स्पेस, क्रिकेट और बास्केटबॉल कोर्ट से लेकर स्टीम और सॉना तक सब कुछ मौजूद है।
लेकिन इतने सारे सुविधाओं के बावजूद वो कहते हैं कि “इतनी महंगी फ्लैट लाइफ भी मेरे लिए सुकून नहीं दे रही।”