आज के समय में फ्लैट खरीदना हर किसी का सपना होता है। लेकिन कभी-कभी महंगे फ्लैट लेने का फैसला परेशानी भी बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर नोएडा में एक महंगे फ्लैट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने 22वीं मंजिल पर करीब 1 करोड़ रुपए के फ्लैट खरीदने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग महंगे घरों की क्वालिटी और मेंटेनेंस पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “adarshxunfltrd” नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने शेयर किया था, जिसने क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “फ्लैट या अपार्टमेंट के बजाय हमेशा अपना घर चुनें।”
नोएडा में एक फ्लैट मालिक ने अपने घर की कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई है। वीडियो में व्यक्ति ने बताया, उन्होंने 22वीं मंजिल पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करके ये फ्लैट खरीदा था, लेकिन अंदर की हालत उम्मीद के मुताबिक नहीं है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ने कहा अब उसे अपने घर खरीदने के फैसले पर पछतावा हो रहा है। वह कैमरा घुमाकर दीवारों पर उखड़ता हुआ पेंट और बाहर से टूटता प्लास्टर दिखाता है।
व्यक्ति ने कहा, अंदर की सजावट तो अपनी पसंद से की जा सकती है, लेकिन बिल्डिंग का बाहरी हाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। युवक ने आगे कहा, इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद भी घर की क्वालिटी उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
वीडियो में युवक ने आगे कहा कि, पास की एक खाली यूनिट में कबूतरों की गंदगी जमा हो गई है, जिससे कीड़े-मकोड़ों की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बालकनी में कबूतर अक्सर कब्जा कर लेते हैं और नेट लगाने के बावजूद पास के खाली फ्लैट को गंदा कर देते हैं, जिससे अजीब तरह के कीड़े-मकोड़े पैदा हो जाते हैं, जिन्हें उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इंडियन स्टैंडर्ड्स एस्थेटिक्स और मेंटेनेंस के मामले में बहुत कम हैं। मैंने देखा है कि सभी बड़े अपार्टमेंट्स और बिल्डर्स में ऐसा ही होता है।” दूसरे यूजर ने लिखा “धत् तेरे की, यह बहुत बुरा हो रहा है। बिल्डर्स कौन हैं?” तीसरे यूजर ने कहा, “फ्लैट्स कभी भी एसेट नहीं होते; आपका इस पर जीरो कंट्रोल होता है।”