Get App

अपना घर छोड़कर नोएडा में किराए की जिंदगी? 25 हजार की कमाई को लेकर शख्स ने बताया शहर का असली खर्च

नोएडा में रहने वाले अखंड ने 25 हजार रुपये की सैलरी को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने नोएडा और बांदा की जिंदगी की तुलना करते हुए बताया कि बड़े शहर में कमाई का बड़ा हिस्सा रोजमर्रा के खर्चों में निकल सकता है। वहीं, छोटे शहर में कम खर्च के चलते बचत की गुंजाइश ज्यादा रहती है

Anchal Jhaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 1:10 PM
अपना घर छोड़कर नोएडा में किराए की जिंदगी? 25 हजार की कमाई को लेकर शख्स ने बताया शहर का असली खर्च
अखंड ने लोगों को करियर और लाइफस्टाइल से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी।

हर महीने 25 हजार रुपये कमाने वाले दो लोगों की जिंदगी एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं। बड़े शहर में यही सैलरी किराए, खाने, सफर और दूसरे रोजमर्रा के खर्चों में निकल सकती है, जबकि छोटे शहर में कम खर्च के कारण कुछ बचत की गुंजाइश बन सकती है। इसी अंतर को नोएडा में रहने वाले अखंड ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए सामने रखा। उन्होंने नोएडा की जिंदगी की तुलना अपने गृह शहर बांदा से करते हुए सवाल किया कि क्या बड़े शहरों में मिलने वाले करियर के अवसर वहां रहने की भारी कीमत के सामने वाकई फायदेमंद हैं?

बांदा में अपना घर, नोएडा में रहने का खर्च

अखंड ने बताया कि बांदा में उनके परिवार के पास छोटे प्लॉट हैं, जिन पर बने स्वतंत्र घरों में वे रहते हैं। ऐसे में हर महीने किराए का खर्च नहीं उठाना पड़ता। इसके उलट, नोएडा में उन्हें छोटी जगहों में रहने वाले लोगों की जिंदगी काफी अलग नजर आती है। उनका कहना है कि यहां नौकरी करने वाले कई लोगों को सीमित जगह में रहकर अपना गुजारा करना पड़ता है।

25 हजार कमाई और पूरा पैसा खर्च!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें