Get App

IND vs WI: पहले टी20 से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने दिया ये बड़ा अपडेट

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव को पहले T20I की प्लेइंग XI से बाहर रखा जा सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:59 PM
IND vs WI: पहले टी20 से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने दिया ये बड़ा अपडेट
अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन के पारी की शुरुआत कर सकते हैं

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आ सकते हैं। वहीं पहले मुकाबले से पहले वैभव के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट आया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले T20I में भारत की प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में टीम से बाहर रखा जा सकता है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन के पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से पहले भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि, सूर्यवंशी के लिए सीनियर खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताना बेहद जरूरी है।

वैभव को लेकर कोच ने क्या कहा

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्कल ने कहा, "हम सभी वैभव के टैलेंट से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह जितना ज्यादा समय इस माहौल में अच्छे खिलाड़ियों के साथ बिताएगा और जितना अधिक इस स्तर पर ट्रेनिंग करेगा, उतना ही यह उसके क्रिकेट के लिए फायदेमंद होगा।" मोर्कल ने आगे कहा कि सूर्यवंशी टीम के साथ रहकर, अनुभवी खिलाड़ियों को देखकर और उनकी तैयारी के साथ-साथ बल्लेबाजी के तरीके को समझकर काफी कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा, "अगर उसे खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, तो भी वह बस, डगआउट और होटल में काफी अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों के साथ समय बिता रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें