धरती पर मौजूद जैव विविधता का दायरा इतना विशाल है कि आज भी कई जीव हमारी नजरों से दूर हैं। खासकर घने जंगल और दूर-दराज के इलाके ऐसी अनदेखी प्रजातियों का ठिकाना बने हुए हैं। हाल ही में मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स क्षेत्र से सामने आई एक खोज ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। यहां जमीन के भीतर रहने वाले एक दुर्लभ सांप की पहचान की गई है, जो अब तक अज्ञात था।
