Get App

Viral Video: प्लेन के अंदर अचानक घुसा कबूतर, पकड़ने के लिए इधर-उधर भागे लोग, हैरान कर देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टेक-ऑफ करने से पहले अचानक एक कबूतर अंदर विमान के अंदर आ जाता है, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए यात्रियों और क्रू में हलचल मच जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 6:10 PM
Viral Video: प्लेन के अंदर अचानक घुसा कबूतर, पकड़ने के लिए इधर-उधर भागे लोग, हैरान कर देगा वीडियो
ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से इंडिगो अपनी उड़ानों में देरी और कैंसलेशन की परेशानी झेल रही है। वहीं हाल ही में इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टेक-ऑफ करने से पहले अचानक एक कबूतर अंदर विमान के अंदर आ जाता है, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए यात्रियों और क्रू में हलचल मच जाती है। ये घटना बेंगलुरु से वडोदरा जा रही फ्लाइट का बताया जा रहा है। टेक-ऑफ से ठीक पहले विमान में आ पहुंचे इस कबूतर को देखकर कई यात्री हंस पड़े, जबकि कुछ लोग और क्रू सदस्य उसे बाहर निकालने की कोशिश में इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए।

वहीं कुछ देर के लिए इस घटना का हंगामा हुआ लेकिन ज्यादातर यात्रियों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, क्रू मेंबर और कुछ यात्री उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, मानो बाहर जाने का रास्ता खोज रहा हो। कुछ यात्रियों और क्रू ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कबूतर लगातार गलियारे में उछल-कूद करता रहा। ये पूरा वाकया फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, वह देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें