डॉग पालने का सोच रहे हैं? पहले जानिए कौनसी ब्रीड होती है सबसे ज्यादा खतरनाक, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी!

कुत्तों को वफादारी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कुछ नस्लें इतनी आक्रामक होती हैं कि गुस्से में अपने मालिक पर भी झपट सकती हैं। इनके स्वभाव में तीव्रता और ताकत होती है, जो इन्हें बेहद खतरनाक बना देती है। ऐसे डॉग्स को पालने से पहले सतर्क रहना और सही ट्रेनिंग देना जरूरी है

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 14:08
Story continues below Advertisement
कुत्ते इंसानों के सबसे वफादार दोस्त माने जाते हैं। कई लोग अपने घरों में इन्हें प्यार से पालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ डॉग्स की नस्लें इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर गुस्सा आ जाए तो अपने मालिक तक को नहीं छोड़तीं? अगर आप भी किसी डॉग को अपनाने की सोच रहे हैं, तो पहले इन खतरनाक नस्लों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
कुत्ते इंसानों के सबसे वफादार दोस्त माने जाते हैं। कई लोग अपने घरों में इन्हें प्यार से पालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ डॉग्स की नस्लें इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर गुस्सा आ जाए तो अपने मालिक तक को नहीं छोड़तीं? अगर आप भी किसी डॉग को अपनाने की सोच रहे हैं, तो पहले इन खतरनाक नस्लों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

पिट बुल
पिट बुल को दुनियाभर में सबसे खतरनाक डॉग्स में गिना जाता है। इसकी बॉडी इतनी मजबूत होती है कि पहली नजर में ही डर लगने लगे। इन्हें लड़ाई और शिकार के लिए तैयार किया जाता है, और अगर इन्हें भड़काया जाए, तो ये बेहद हिंसक हो सकते हैं।

रॉटवीलर
बड़े और भारी शरीर वाला रॉटवीलर बहुत खतरनाक माना जाता है। कुछ देशों में इस नस्ल को पालने पर बैन तक है। भारत में हालांकि ये काफी फेमस है। इसका वजन 50 किलो तक हो सकता है और गुस्से में ये किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

जर्मन शेफर्ड
पुलिस डिपार्टमेंट का फेवरेट, जर्मन शेफर्ड बहुत समझदार और ताकतवर होता है। ये आसानी से ट्रेनिंग ले लेते हैं लेकिन अगर इन्हें ठीक से हैंडल न किया जाए तो ये आक्रामक हो सकते हैं। इनका वजन 30 से 40 किलो तक होता है।

डाबरमैन
डाबरमैन पिन्स्चर दिखने में जितना स्टाइलिश होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। अजनबियों के प्रति इसकी आक्रामकता इसे एक बेहतरीन गार्ड डॉग बनाती है, लेकिन इसके मूड स्विंग्स कभी-कभी खतरनाक हो सकते हैं।

अमेरिकन बुलडॉग
ये नस्ल ताकत में किसी से कम नहीं होती। जब ये हमला करता है, तो सामने वाले के होश उड़ जाते हैं। हालांकि अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए तो ये काफी वफादार बन सकते हैं, लेकिन फिर भी इनकी प्रवृत्ति में हिंसक स्वभाव छिपा होता है।

ग्रेट डैन
90 किलो तक वजन वाला यह डॉग ‘जायंट किलर’ के नाम से भी मशहूर है। ये अपनी ताकत और साइज से ही डराने के लिए काफी होता है। इनका स्वभाव बहुत आक्रामक होता है, इसलिए इनका विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

बॉक्सर
बॉक्सर नस्ल के डॉग्स बहुत मजबूत और फुर्तीले होते हैं। इनके जबड़े इतने ताकतवर होते हैं कि कुछ ही मिनटों में इंसान को घायल कर सकते हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर शिकारी कुत्तों की श्रेणी में रखा जाता है।

साइबेरियन हस्की
ये डॉग्स दिखने में काफी हद तक भेड़ियों जैसे होते हैं। इनकी हरकतें भी वैसी ही होती हैं – शिकार करना, तेज दौड़ना और कभी-कभी नियंत्रण से बाहर हो जाना। ये शक्तिशाली होते हैं, लेकिन अनुभवहीन मालिकों के लिए इन्हें पालना जोखिम भरा हो सकता है।

बुलमैस्टिफ
बुलमैस्टिफ नस्ल अपने साहस और शक्ति के लिए जानी जाती है। इन्हें गार्ड डॉग की तरह पाला जाता है लेकिन अगर इन्हें सही ट्रेनिंग न मिले तो ये किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन्हें अजनबी पसंद नहीं होते।

Story continues below Advertisement