Get App

Pongal 2026 Date: नए साल में इस दिन मनाया जाएगा दक्षिण भारतीय पर्व पोंगल, जानिए इसका महत्व और अहम तारीखें

Pongal 2026 Date: दक्षिण भारतीय राज्य तमिल नाडु में ये पर्व लगभग उसी समय मनाया जाता है, जब सूर्य उत्तरायण होते हैं और मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 8:55 PM
Pongal 2026 Date: नए साल में इस दिन मनाया जाएगा दक्षिण भारतीय पर्व पोंगल, जानिए इसका महत्व और अहम तारीखें
नए साल में पोंगल की शुरुआत 15 जनवरी 2026 को होगी और ये 18 जनवरी तक मनाया जाएगा।

Pongal 2026 Date: पोंगल दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख कृषि पर्व है। चार दिनों तक चलने वाला ये त्योहार सूर्य देव के साथ ही अच्छी फसल और खेती-बाड़ी में मदद करने वाले मवेशियों के प्रति आभार जताने का अवसर होता है। दक्षिण भारतीय राज्य तमिल नाडु में ये पर्व लगभग उसी समय मनाया जाता है, जब सूर्य उत्तरायण होते हैं और मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

यह देश भर के अन्य कृषि आधारित त्योहारों के साथ मनाया जाता है, जिसमें मकर संक्रांति और माघ बिहू शामिल हैं। यह साल का वह समय होता है जब गन्ना, हल्दी और चावल जैसी फसलें काटी जाती हैं। इस महीने को शादियों और सभी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए शुभ माना जाता है। नए साल में इसकी शुरुआत 15 जनवरी 2026 को होगी और ये 18 जनवरी तक मनाया जाएगा। आइए जानें पोंगल के पर्व का महत्व और मुहूर्त

पोंगल तारीख और मुहूर्त

पोंगल के दिन सूर्योदय (15 जनवरी, 2026): सुबह 6:34 बजे शुरू होगा

पोंगल प्रसाद चढ़ाने का सबसे अच्छा समय : सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक

चारों दिनों का उत्सव है पोंगल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें