Get App

Delhi Metro: अब नहीं होगी लाइन में परेशानी, इन यात्रियों को मिलेगी मेट्रो में तुरंत एंट्री

Delhi Metro: सीआईएसएफ के जवान अब दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और घायल यात्रियों को बिना कतार लगाए सीधे सुरक्षा जांच से गुजरने की सुविधा देंगे, जिससे ये यात्री आराम से और तेजी से मेट्रो में प्रवेश कर सकेंगे। यह कदम उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 8:30 AM
Delhi Metro: अब नहीं होगी लाइन में परेशानी, इन यात्रियों को मिलेगी मेट्रो में तुरंत एंट्री
Delhi Metro: CISF के जवान अब कुछ विशेष श्रेणी के यात्रियों को बिना लाइन में लगाए सीधे सुरक्षा जांच की सुविधा देंगे।

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऑफिस टाइम, स्कूल-कॉलेज के समय और छुट्टियों में जब मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है, तब सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस भीड़भाड़ में सबसे ज्यादा परेशानी होती है बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और नवजात शिशु के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को। न सिर्फ उन्हें लाइन में खड़ा रहना मुश्किल होता है, बल्कि भीड़ में धक्का-मुक्की की संभावना भी बनी रहती है।

इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक नई पहल की है, जिसमें इन खास यात्रियों को अब सुरक्षा जांच में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल उनकी यात्रा सहज होगी, बल्कि मेट्रो सिस्टम में संवेदनशीलता और मानवीयता की भावना भी मजबूत होगी।

इन यात्रियों को मिलेगा सीधे जांच का मौका

CISF के जवान अब कुछ विशेष श्रेणी के यात्रियों को बिना लाइन में लगाए सीधे सुरक्षा जांच की सुविधा देंगे। इस सूची में शामिल हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें