Aviva Baig: बला की खूबसूरत हैं प्रिंयका गांधी की होने वाली बहू? रेहान वाड्रा की मंगेतर के बारे में जानिए एक-एक डिटेल

Who is Aviva Baig: प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली की टैलेंटेड फोटोग्राफर अविवा बेग से सगाई कर ली है। राजस्थान के रणथंभौर के शेरबाग होटल में फैमिली संग ये खास मौका मनाया गया। 7 साल पुराने इस रिश्ते को दोनों परिवारों ने हरी झंडी दिखाई।

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 14:59
Story continues below Advertisement
रणथंभौर की हरी-भरी वादियों में रेहान ने अविवा को प्रपोज किया। दोनों परिवार मौजूद थे। इंस्टा स्टोरीज पर अविवा ने दिल वाले इमोजी के साथ फोटोज शेयर किए।

अविवा का जन्म दिल्ली में हुआ। दिल्ली की चहल-पहल और संस्कृति में अविवा ने अपनी जिंदगी सवारी है। अविवा के पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन है और मां नंदिता इंटीरियर डिजाइनर हैं।

अविवा की मां नंदिता- प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्त हैं। साथ ही नंदिता ने इंदिरा भवन को डिजाइन भी किया है। अविवा और रेहान की लव स्टोरी दिल्ली से शुरू हुई।

अविवा ने मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई शुरू की। फिर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया। अविवा ने किताबों से कैमरा तक का सफर चुना और क्रिएटिविटी हमेशा अपने अंदर छिपा कर रखा। रेहान ने भी विजुअल आर्ट्स में से पढ़ाई की है।

यंग फोटोग्राफर अविवा रोजमर्रा जिंदगी की सादगी को अपने कैमरे में कैद करती हैं। रेहान ने भी उनके कई पोस्ट्स रीट्वीट किए।

अविवा ने Atelier 11 शुरू किया। Atelier 11 वो फोटो स्टूडियो होते हैं जो ब्रांड्स, एजेंसीज के लिए विजुअल स्टोरीटेलिंग करते हैं।

अविवा ने हमेशा डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया। अविवा पूरे भारत में क्लाइंट्स हैंडल करती हैं।

अविवा पढ़ाई के साथ फुटबॉल में नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं। अविवा के सोशल मीडिया से ये आंका जा सकता है कि उन्हें जंगल, पहाड़, रेगिस्तान घूमने का काफी शौक हैं। अविवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ट्रैवल मेरी इंस्पिरेशन है'।

अविवा के फोटोज सामाजिक मुद्दों पर होते हैं। साथ ही नेशनल-इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स में उनकी फोटोज फीचर भी हो चुकी हैं।

अवीवा बेग कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की अब मंगेतर बन चुकी हैं। अवीवा और रेहान दोनों विजुअल आर्ट्स और फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं।

Story continues below Advertisement

25 साल के रेहान और अविवा 7 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों दिल्ली में रहते हैं। अवीवा और रेहान की शादी आने वाले महीनों में होने वाली है।