Get App

Propose Day 2026 History: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाएगा प्रपोज डे? जानें क्या है इतिहास और कैसे करें इसे सेलिब्रेट

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और रोज डे के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा। यह प्यार का इजहार करने का खास दिन होता है। जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 2:59 PM
Propose Day 2026 History: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाएगा प्रपोज डे? जानें क्या है इतिहास और कैसे करें इसे सेलिब्रेट
आइए जानते हैं क्या है प्रपोज डे का महत्व और इतिहास (Photo: Canva)

Propose Day 2026 History: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। आज रोज डे मनाया जा रहा है। वहीं रोज डे के बाद प्रपोज डे मनाया जाएगा। ये वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है, जो हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं, रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और अपनी फीलिंग्स अपने खास इंसान के सामने रखते हैं। ये दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए होता है जो अपने पार्टनर से दोबारा अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। इस दिन लोग अपने दिल की बात खुलकर अपने क्रश या पार्टनर से कहते हैं।

आप इस दिन को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने, पुरानी यादों को ताजा करने और अपने वादों को फिर से मजबूत करने के मौके के रूप में भी मना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है प्रपोज डे का महत्व और इतिहास

क्या है प्रपोज डे का इतिहास

प्रपोज डे मनाने की शुरुआत वेस्टर्न डेटिंग कल्चर से जुड़ी मानी जाती है, जहां लोग अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करते हैं। इसे शादी का प्रपोजल और रिश्ते का एक खास पड़ाव माना जाता है। धीरे-धीरे ये दिन ऐसा खास मौका बन गया, जब लोग अपनी भावनाओं पर सोचते हैं और उन्हें अपने प्यार के साथ खुलकर शेयर करते हैं। कई बार रिश्तों में लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करना भूल जाते हैं। प्रपोज डे उन्हें ये याद दिलाता है कि अपने साथी को ये बताना कितना जरूरी है कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं। ये दिन सच्चाई, खुलापन और साफ दिल से अपनी भावनाएं जताने का प्रतीक माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें