वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हर साल 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गुलाब के फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। रोज डे के ठीक अगले दिन यानी 8 फरवरी को Propose Day मनाया जाता है। यह दिन खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या गर्लफ्रेंड/वाइफ के सामने अपने दिल की बात कहकर रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। आम तौर पर प्रपोज डे पर लोग रिंग, गुलाब या चॉकलेट जैसी चीजों के बारे में सोचते हैं, लेकिन समय के साथ ट्रेंड बदल चुका है। आज के दौर में लोग यूनिक और दिल छू लेने वाले गिफ्ट्स को ज्यादा महत्व देते हैं।
2026 में प्रपोज डे पर ऐसे आइडियाज पसंद किए जा रहे हैं, जो न सिर्फ रोमांटिक हों, बल्कि पार्टनर के दिल को तुरंत “हां” कहने पर मजबूर कर दें। ऐसे गिफ्ट्स प्यार को और खास बनाते हैं और रिश्ते में मिठास घोलते हैं।
छोटी लेकिन भावनाओं से भरी स्क्रैप बुक किसी भी दिल को छू सकती है। इसमें आपकी पहली मुलाकात, चैट, तस्वीरें और छोटे नोट्स डालें। आखिरी पेज पर सवाल लिखें – “क्या तुम जिंदगी भर के लिए मेरे बनोगे?” ऐसा गिफ्ट देखकर कोई भी इंकार नहीं कर पाएगा।
डिजिटल जमाने में हैंड रिटेन लेटर का अपना ही जादू है। इसमें अपने पार्टनर को बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितने महत्वपूर्ण हैं। अंत में एक छोटा सीक्रेट मैसेज लिखें, जिसे खोलने पर “प्रपोज” लिखा हो।
अगर आपका पार्टनर म्यूजिक पसंद करता है, तो कस्टम प्लेलिस्ट कार्ड बढ़िया आइडिया है। QR कोड के माध्यम से वह आपकी बनाई प्लेलिस्ट सुन सके। लास्ट गाने के साथ छोटा प्रपोज मैसेज भी जोड़ें।
एक कांच का जार लें और उसमें छोटे-छोटे नोट डालें। हर नोट में फ्यूचर डेट आइडिया लिखें – जैसे मूवी नाइट, लॉन्ग ड्राइव या ट्रैवल प्लान। गिफ्ट देते समय कहें, “अगर तुम हां कहोगे, तो ये सब हम साथ करेंगे।” यह गिफ्ट क्यूट और अलग दोनों है।
महंगे गिफ्ट्स की जगह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला कीचेन या ब्रेसलेट दें। इसमें कोई खास डेट या छोटा प्यारा शब्द जैसे ‘LOVE’ लिखवा सकते हैं। हर बार इसे देखते ही आपका ख्याल आएगा।
दिल से दिया गया गिफ्ट सबसे खास
Propose Day पर जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा हो। असली मायने हैं – इसे दिल से देना। आप इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं और अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकते हैं।