Video: जब ममता नहीं मिली, तो टॉय बना मां, मासूम बंदर की कहानी सोशल मीडिया पर छाई

Video: एक छोटे से बेबी बंदर की दास्तान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उसकी भावुक कहानी सुनकर लोग खुद को संभाल नहीं पा रहे। मासूम चेहरे और संघर्ष भरी शुरुआत ने हर किसी को इमोशनल कर दिया है

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:16 AM
 Video: जब पंच के खिलौने से लिपटकर बैठने और खेलने के वीडियो इंटरनेट पर आए, तो लोग भावुक हो उठे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे बेबी मंकी की कहानी लोगों के दिलों को गहराई से छू रही है। यह भावुक कर देने वाली दास्तान जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले 7 महीने के जापानी मकाक पंच की है। उसकी मासूम आंखों में झलकती उदासी और फिर धीरे-धीरे लौटती मुस्कान ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। छोटी सी उम्र में जिंदगी की बड़ी परीक्षा से गुजरने वाले पंच की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी कहानी में दर्द भी देख रहे हैं और हिम्मत भी।

एक तरफ अकेलेपन है, तो दूसरी तरफ उम्मीद की चमक भी नजर आती है। यही वजह है कि पंच सिर्फ एक बंदर नहीं, बल्कि संवेदनाओं और अपनापन की मिसाल बन गया है, जिसकी कहानी हर किसी के दिल में खास जगह बना रही है।

जन्म के साथ ही मिला अकेलापन


जुलाई 2025 में जन्मे पंच को उसकी मां ने शुरुआती दिनों में ही स्वीकार नहीं किया। किसी भी शिशु के लिए मां का साथ सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन पंच को ये साया नसीब नहीं हुआ। छोटी सी उम्र में उसे अकेलपन का सामना करना पड़ा।

चिड़ियाघर ने निभाई परिवार की भूमिका

जब मां ने साथ छोड़ दिया, तो जू के स्टाफ ने उसे गोद लेकर उसकी परवरिश शुरू की। हाथ से दूध पिलाया गया, खास देखभाल की गई और उसे सुरक्षित माहौल दिया गया, ताकि वो स्वस्थ और मजबूत बन सके।

एक मुलायम खिलौना बना मां

पंच के अकेलेपन को कम करने के लिए उसे एक मुलायम ऑरंगुटान का खिलौना दिया गया। धीरे-धीरे वो उसी से लिपटकर बैठने लगा, उसे गले लगाता, साथ लेकर सोता। वो खिलौना उसके लिए सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि सुकून और अपनापन बन गया।

इंटरनेट पर छाई पंच की कहानी

जैसे ही पंच और उसके खिलौने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लोग भावुक हो गए। #HangInTherePunch जैसे हैशटैग के साथ लोग उसका हौसला बढ़ाने लगे। उसकी मासूमियत ने दुनिया भर से प्यार बटोर लिया।

मिला नया परिवार

धीरे-धीरे पंच को दूसरे बंदरों से मिलवाया गया। शुरुआत में वो दूरी बनाकर रखता था, लेकिन कुछ ही समय में वह उनके साथ घुल-मिल गया। अब वो अपने झुंड के साथ खेलता, हंसता और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है।

नया परिवार मिलने के बाद भी पंच अपने प्यारे खिलौने को नहीं भूला। वो अब भी उसे अपने पास रखता है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।