Get App

Video: रेलवे स्टेशन से पानी पीना छोड़ देंगे आप, वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि रेलवे स्टेशन पर जिस पानी से चाय बनाई जा रही थी, उसमें पहले बंदर नहा चुके थे। यह वीडियो देख लोग हैरान हैं और प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की सफाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 2:20 PM
Video: रेलवे स्टेशन से पानी पीना छोड़ देंगे आप, वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा
Video: बंदर एकसाथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं

रेलवे स्टेशन की चाय को लेकर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि जिस पानी से चाय बनाई जाती है, उसी में पहले बंदर नहा चुके थे। ये वीडियो देखकर लोग हैरानी और गुस्से से भर उठे हैं। गर्मी के मौसम में ठहराव वाले पानी के इस्तेमाल से बीमारियों का खतरा तो पहले ही बना रहता है, ऊपर से ऐसी लापरवाही यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। इस वीडियो को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रेलवे ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता।

जो भी हो, ये वायरल क्लिप एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि हम प्लेटफॉर्म पर जो भी खाते-पीते हैं, वो कितनी सफाई और सावधानी से तैयार होता है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रेलवे की टंकी में नहाते नजर आए बंदर

वीडियो में दिखता है कि रेलवे स्टेशन की छत पर रखी बड़ी पानी की टंकियां पूरी तरह खुली हैं और उनमें झुंड के झुंड बंदर मस्ती से नहा रहे हैं। कोई पानी में छलांग लगा रहा है, कोई एक-दूसरे को खींच रहा है, तो कोई टंकी की दीवारों से लटक रहा है। इस पानी का इस्तेमाल यात्रियों के पीने, हाथ-मुंह धोने और चाय बनाने तक में होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें