Rakshabandhan 2025: इस रक्षाबंधन अपने हाथों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे है। सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला यह दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं और भाई उन्हें हमेशा सुरक्षा देने का वादा करते हैं। इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 20:07
Story continues below Advertisement
मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि त्योहार की रौनक को भी बढ़ा देती है। अगर आप इस रक्षाबंधन कोई ट्रेंडी डिजाइन की लगाना चाहती है तो इन डिजाइन को आप ट्राई कर सकती है। (Photo: Canva)

फ्लावर मेहंदी: पुष्प मेहंदी डिजाइन हर तरह से खूबसूरत लगते हैं और ट्रेडिशनल व मार्डन दोनों लुक में ही काफी अच्छे लगते हैं। गहरे रंग की मेहंदी चुनें और इसे ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनें, इससे आपका लुक और निखर जाएगा।(Photo: Canva)

पैस्ले मेहंदी: पैस्ले मेहंदी डिजाइन को फूलों और बारीक रेखाओं के साथ मिलाकर खूबसूरत बनाया जाता है। ये डिजाइन पारंपरिक लुक देते हैं और रक्षाबंधन के लिए बेहतरीन हैं, खासकर जब इन्हें मैचिंग ज्वेलरी और त्योहार के कपड़ों के साथ पहनें।(Photo: Canva)

मिनिमलिस्ट मेहंदी: अगर आप सादगी पसंद करते हैं तो मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन चुनें। उंगलियों पर छोटे पैटर्न या कलाई पर ब्रेसलेट जैसा नाज़ुक डिजाइन आपके रक्षाबंधन लुक के लिए बिल्कुल सही रहेगा।(Photo: Canva)

मंडला मेहंदी: मंडला मेहंदी डिजाइन गोल और बैलेंस पैटर्न से बनते हैं। रक्षाबंधन पर ये डिजाइन त्योहार को खास बनाने के लिए बेहतरीन हैं, खासकर जब इन्हें मैचिंग नेल आर्ट और एक्सेसरीज के साथ सजाया जाए।(Photo: Canva)

मोर डिजाइन: इस डिजाइन में हथेली पर मोर और उसके चारों ओर पंख जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह त्योहार के लिए शालीनता और सुंदरता का बेहतरीन प्रतीक है।(Photo: Canva)

फोल्क आर्ट: यह मेहंदी डिजाइन फोल्क आर्ट पर से बेस्ड रहती है। इसमें एक तरफ गमले और दूसरी तरफ फोल्क पैटर्न बनाए जाते हैं, जो इसे रक्षाबंधन के लिए खास और अनोखा बनाते हैं।(Photo: Canva)

मुगल-बेस्ट डिजाइन: मुगल-बेस्ट मेहंदी डिजाइन अपनी जटिल जालीदार पैटर्न, पैस्ले और मोर की आकृतियों के लिए मशहूर हैं। ये रक्षाबंधन पर शाही लुक देने के लिए बेहतरीन हैं और पारंपरिक परिधानों के साथ खूब जचते हैं।(Photo: Canva)

अरबी डिजाइन: अरबी मेहंदी डिजाइन अपने बोल्ड पैटर्न और बड़े फूल-पत्तियों के लिए फेमस हैं। ये हाथों को आकर्षक लुक देते हैं और पारंपरिक व आधुनिक दोनों तरह के परिधानों के साथ खूब जचते हैं।(Photo: Canva)

राखी थीम मेहंदी: राखी थीम वाली मेहंदी डिजाइन में राखी के धागे, पवित्र प्रतीक और फूल जैसे पैटर्न शामिल करें। ग्लिटर से इन्हें खास बनाएं। ये डिजाइन रक्षा बंधन के त्योहार को और खास बना देगा।(Photo: Canva)

Story continues below Advertisement

इस मेहंदी डिजाइन में बीच में 'ओम' की आकृति बनाई जाती है। इसकी बारीक कारीगरी इसे रक्षाबंधन के लिए खास और आकर्षक बनाती है।(Photo: Canva)