Cobra: इस कोबरा के सिर ही नहीं, पूरे शरीर पर हैं ‘चश्मे’ के निशान, क्या है ये संकेत?

Cobra: चेन्नई में एक अनोखा कोबरा मिला है, जिसके सिर ही नहीं, बल्कि शरीर के कई हिस्सों पर भी चश्मे जैसे निशान थे। यह नजारा बेहद दुर्लभ है और वाइल्डलाइफ टीम के लिए हैरान कर देने वाला भी। विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक जेनेटिक बदलाव का उदाहरण मान रहे हैं, जिसने सभी का ध्यान खींचा है

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 4:14 PM
Cobra: ये कोबरा 16 जुलाई को मिला, जो कि World Snake Day होता है।

चेन्नई के तारामणि इलाके में एक रेस्क्यू कॉल पर पहुंची वाइल्डलाइफ टीम को उस समय चौंकना पड़ा, जब उन्होंने एक कोबरा को बेहद अनोखे अंदाज में देखा। आमतौर पर कोबरा के सिर के पीछे ‘चश्मे’ जैसी आकृति होती है, लेकिन इस सांप के शरीर पर कई जगह चश्मे जैसे निशान दिखाई दिए। देखने में ये इतना अलग और अनोखा था कि रेस्क्यू टीम ने इसे तुरंत कैमरे में कैद कर लिया। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। इस तरह के पैटर्न वाले सांप बेहद दुर्लभ होते हैं और ये नेचुरल जेनेटिक वैरिएशन का हिस्सा हो सकते हैं।

अक्सर लोग कोबरा को देखते ही डर जाते हैं, लेकिन वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के लिए ये नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं था। ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस अनोखे कोबरा को देखकर हैरान हैं।

वर्ल्ड स्नेक डे पर मिला ये खास सांप


रेस्क्यू के बाद इसे कुछ दिन के लिए निगरानी में रखा गया और फिर चेन्नई के गिंडी चिल्ड्रन पार्क के सर्प उद्यान में शिफ्ट कर दिया गया। अब ये वहां सुरक्षित है।

वैज्ञानिक भी रह गए दंग

सांपों पर रिसर्च करने वाले विशेषज्ञ अल्बर्ट राजेन्द्रन ने बताया कि कोबरा में आमतौर पर सिर्फ सिर पर ऐसे निशान होते हैं। शरीर पर इतने साफ 'स्पेक्टेकल मार्क्स' उन्होंने पहले कभी नहीं देखे। ये घटना वाकई में बहुत खास है।

ये बदलाव क्यों हुआ?

विशेषज्ञों के मुताबिक, ये निशान त्वचा से जुड़े बदलाव की वजह से हो सकते हैं, जैसे कि अल्बिनिजम या हार्मोनल चेंज। ये जन्म से भी हो सकता है या फिर बड़ा होने पर विकसित हुआ हो। लेकिन ये बदलाव पीढ़ी दर पीढ़ी नहीं चलते।

नेचर लवर्स

इस कोबरा की तस्वीरें और खबर फैलते ही जीव-विज्ञान से जुड़े लोगों और नेचर लवर्स में खासी दिलचस्पी दिखी। यह दिखाता है कि प्रकृति कितनी रहस्यमयी और अनोखी हो सकती है।

अब QR कोड के साथ बिकेगी कोल्हापुरी चप्पल, स्कैन करने पर मिलेंगी दिलचस्प डिटेल; प्राडा कांड के बाद ऑथेंटिसिटी पर बढ़ा जोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।