चेन्नई के तारामणि इलाके में एक रेस्क्यू कॉल पर पहुंची वाइल्डलाइफ टीम को उस समय चौंकना पड़ा, जब उन्होंने एक कोबरा को बेहद अनोखे अंदाज में देखा। आमतौर पर कोबरा के सिर के पीछे ‘चश्मे’ जैसी आकृति होती है, लेकिन इस सांप के शरीर पर कई जगह चश्मे जैसे निशान दिखाई दिए। देखने में ये इतना अलग और अनोखा था कि रेस्क्यू टीम ने इसे तुरंत कैमरे में कैद कर लिया। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। इस तरह के पैटर्न वाले सांप बेहद दुर्लभ होते हैं और ये नेचुरल जेनेटिक वैरिएशन का हिस्सा हो सकते हैं।
