रोज डे अब सिर्फ गुलाब देने तक सीमित नहीं रह गया है। आजकल के कपल्स अपने प्यार को केवल फूल या चॉकलेट तक सीमित नहीं रखना चाहते। वे चाहते हैं कि उनका गिफ्ट सिर्फ रोमांटिक ही नहीं बल्कि यादगार भी हो। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक जरूर है, लेकिन कुछ ही दिनों में ये मुरझा जाता है और उसकी खूबसूरती खो जाती है। ऐसे में सिर्फ गुलाब देना पर्याप्त नहीं लगता। इसीलिए लोग अब गुलाब के साथ कुछ खास और यूनीक गिफ्ट्स देना पसंद कर रहे हैं। ये गिफ्ट्स पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं और लंबे समय तक याद रह जाते हैं।
गुलाब शेप या प्रिंट वाले चॉकलेट बॉक्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। असली गुलाब के साथ इसे देना रोमांटिक और क्लासिक कॉम्बिनेशन माना जाता है। लगभग हर लड़की को चॉकलेट पसंद होती है और गुलाब की थीम इसे और भी खास बना देती है।
गुलाब की खुशबू वाला कैंडल
रोज के फूलों की खुशबू वाले कैंडल भी गिफ्ट के लिए बेहतरीन हैं। इसे घर में रखने से पार्टनर हर पल गुलाब की रोमांटिक खुशबू महसूस करता है। ये गिफ्ट छोटे लेकिन यादगार पल बनाने का सबसे आसान तरीका है।
रोज रिंग, पेंडेंट या इयररिंग्स जैसे फूलों की थीम वाली ज्वेलरी भी महिलाओं को काफी भाती है। गुलाब के साथ ये गिफ्ट छोटे, सुंदर और दिल को छू लेने वाला साबित होता है।
Rose water, Rose face mist, Rose scrub, Rose lip balm जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का सेट भी एक प्यारा गिफ्ट ऑप्शन है। इसे पाकर महिलाएं खुद को खास महसूस करती हैं।
हमेशा फ्रेश रहने वाला इन्फिनिटी रोज
अगर आप चाहते हैं कि गुलाब हमेशा फ्रेश रहे, तो इन्फिनिटी रोज एक बढ़िया ऑप्शन है। ये खास तकनीक से प्रिजर्व किया जाता है और कभी मुरझाता नहीं।
अपने हाथों से बनाएं 365 छोटे नोट्स और गिलास जार में भर दें। हर नोट पर अपने दिल की बात लिखें और इसे गुलाब के साथ दें। ये गिफ्ट पार्टनर के लिए बेहद खास और यादगार रहेगा।
हल्की धुन वाला विंडचिम भी रोमांटिक टच देता है। इसे घर या बालकनी में लगाएं, तो यह हमेशा आपकी याद दिलाता रहेगा।
कस्टमाइज्ड कीचेन और गिफ्ट बॉक्स
आप अपने पार्टनर के लिए नाम, फोटो या स्पेशल डेट के साथ कस्टमाइज्ड कीचेन ले सकते हैं। इसके अलावा गुलाब के साथ कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स दें, जिसमें टेडी बियर, चॉकलेट, इयररिंग्स और छोटे ट्रीट्स हों। ये लड़कियों को बेहद पसंद आता है और आपके प्यार का इशारा भी दिखता है।
लड़कियों के लिए ये गिफ्ट रोज थीम वाले चॉकलेट, खुशबू वाले कैंडल, फूलों की ज्वेलरी या हाथ से बने नोट्स हो सकते हैं, जो उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। वहीं लड़कों के लिए कस्टमाइज कीचेन, फोटो फ्रेम, मिनी गिज्मो, विंडचिम या स्पेशल कैफे वाउचर जैसे गिफ्ट्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन छोटे-छोटे टच से प्यार की भावनाएं और भी गहराई से झलकती हैं। इस तरह का गिफ्ट पार्टनर को खुश करने के साथ-साथ आपके एफर्ट और क्रिएटिविटी को भी दिखाता है।